भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

यूरोप वी-टैग रणनीति बैठक के लिए युवा तिब्बती स्टॉकहोम में एकत्र हुए

December 1, 2024


स्टॉकहोम (स्वीडन), ३० नवंबर २०२४। लंदन और ब्रुसेल्स में तिब्बत के कार्यालयों के कार्य-क्षेत्र के तहत आनेवाले छह देशों (स्वीडन, ब्रिटेन, नॉर्वे, फ्रांस, बेल्जियम और नीदरलैंड) से तिब्बती युवा संघ (वी-टैग) के ३० से अधिक युवा तिब्बती सदस्य तीन दिवसीय यूरोप वी-टैग रणनीति बैठक और प्रशिक्षण के लिए स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में एकत्र हुए। बैठक का आयोजन केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) के सूचना और अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग (डीआईआईआर) द्वारा किया गया था और स्थानीय स्तर पर स्वीडन में तिब्बती समुदाय द्वारा सुविधाएं प्रदान की गई थी।

बैठक की शुरुआत में स्वीडन में तिब्बती समुदाय के अध्यक्ष लोबसांग का स्वागत भाषण हुआ। इसके बाद डीआईआईआर में आधिकारिक प्रवक्ता और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के अतिरिक्त सचिव तेनज़िन लेक्षय ने उद्घाटन भाषण दिया। अतिरिक्त सचिव लेक्षय ने तिब्बती आंदोलन में भविष्य के नेतृत्व के लिए युवाओं की क्षमताओं का निर्माण करने की आवश्यकता पर बल देते हुए तिब्बती मुद्दे के पक्ष में अभियान चलाने के लिए युवा तिब्बतियों को सशक्त बनाने के महत्व पर प्रकाश डाला।

पहले दिन स्वीडिश-तिब्बत समिति के अध्यक्ष मटियास ब्योर्नरस्टेड ने एक वार्तालाप रखा, जिसमें उन्होंने यूरोप में तिब्बती पक्षधरता की चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा की। तिब्बती मुद्दे के साथ अपने व्यापक अनुभव का लाभ उठाते हुए ब्योर्नरस्टेड ने वर्तमान परिदृश्य और यूरोपीय जुड़ाव की भविष्य की क्षमता के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर इंग्लैंड, बेल्जियम, फ्रांस और नीदरलैंड में वी-टैग समूहों के देश समन्वयकों ने भी अपनी रिपोर्ट रखी। इसमें पिछली गतिविधियों पर विचार किया गया और भविष्य के लिए उनकी योजनाओं की रूपरेखा तैयार की गई।

दोपहर में यूरोप में तिब्बत के लिए अंतरराष्ट्रीय अभियान (आईसीटी) के कार्यकारी निदेशक वांगपो तेथोंग ने प्रभावी पक्षधरता पर एक प्रशिक्षण सत्र की अध्यक्षता की। इसमें प्रतिभागियों को समूह चर्चा में शामिल किया गया जिसका उद्देश्य उनकी पक्षधरता कौशल को मजबूत करना था।

इस सत्र का समापन सांस्कृतिक समारोह के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने तिब्बत की जीवंत सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाले पारंपरिक तिब्बती नृत्य का आनंद लिया।

इस बैठक में निर्वासित तिब्बती संसद में यूरोप से निर्वाचित सदस्य थुप्टेन वांगचेन और थुप्टेन ग्यात्सो, फ्रांस में तिब्बत कार्यालय के समन्वयक थुप्टेन शेरिंग, लंदन में तिब्बत कार्यालय के सचिव तेनजिन कुंगा, ब्रुसेल्स में तिब्बत कार्यालय के यूरोपीय संघ समन्वयक तेनजिन फुंटसोक और डीआईआईआर के परियोजना अधिकारी न्गवांग चोएधर ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य पूरे यूरोप में तिब्बती युवाओं (वी-टैग) को और अधिक सशक्त बनाना, उन्हें तिब्बती मुद्दे के पक्ष में अभियान चलाने के काम को जारी रखने के लिए आवश्यक उपकरण और रणनीति प्रदान करना था। 


विशेष पोस्ट

परम पावन दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड मिला, जिसमें उन्होंने यूनिवर्सल ज़िम्मेदारी और करुणा को दिखाया

2 Feb at 9:15 am

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

December 10, 2025

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

December 2, 2025

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

November 25, 2025

संबंधित पोस्ट

सिक्योंग ने D.C. में तिब्बती सपोर्ट को मज़बूत करने के लिए ज़रूरी मीटिंग्स, ज़रूरी थिंक टैंक डिस्कशन में हिस्सा लिया, IRF समिट और अटलांटिक काउंसिल फायरसाइड चैट को संबोधित किया।

4 days ago

ऑस्ट्रेलिया के मल्टीकल्चरल फेस्टिवल में तिब्बत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और करुणा का प्रदर्शन

4 days ago

प्रेस वक्तव्य

5 days ago

तिब्बत के लिए ऑस्ट्रेलियाई संसदीय समूह की बैठक तिब्बत कार्य योजनाओं पर चर्चा के लिए हुई

6 days ago

चीफ रिप्रेजेंटेटिव ऑफिसर ताशी धोंडुप ने कई नए नियुक्त लोकल अधिकारियों से मुलाकात की न्योमा

7 days ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service