भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

लगभग एक दर्जन तिब्बतियों को मनमाने ढंग से हिरासत में लेकर प्रताड़ित किया गया, दूसरी बुद्ध प्रतिमा को ड्रैकगो विध्वंस में तोड़ा गया

January 12, 2022

९९ फुट की बुद्ध प्रतिमा के विध्वंस से पहले ली गई ड्रैकगो मठ की तस्वीर

tibet.net 

धर्मशाला। चीनी अधिकारियों द्वारा तिब्बती क्षेत्र में विध्वंसात्मक कार्रवाई जारी है। हाल ही में तिब्बत के खाम कर्ज़े के ड्रैकगो (चीनी: लुहुओ काउंटी) में एक विशाल बुद्ध प्रतिमा, ४५ विशाल प्रार्थना चक्रों और एक मठवासी स्कूल के विध्वंस के बाद दूसरी बुद्ध प्रतिमा को भी तोड़ दिया गया है। इसके अलावा, लगभग एक दर्जन तिब्बतियों को स्थानीय अधिकारियों द्वारा मनमाने ढंग से गिरफ्तार किया गया और हिरासत में लिया गया है।

गिरफ्तार किए गए लोगों में से कई की पहचान उस समय नहीं की जा सकी। मनमाने ढंग से गिरफ्तार किए गए और हिरासत में लिए गए लोगों में ड्रैकगो मठ के मठाधीश पागा, उनके सहायक न्यिमा, इसी नाम के एक अन्य भिक्षु तेनज़िन न्यिमा और ताशी दोर्जे शामिल हैं। ये दोनों ड्रैकगो मठ से हैं। ल्हामो यांग्क्याब नामक एक स्थानीय मूर्तिकार और एक अन्य व्यक्ति नोरपा त्सेरिंग समदुप को भी अज्ञात कारणों से ले जाया गया और हिरासत में लिया गया। इसके अलावा, भिक्षु तेनज़िन न्यिमा को ‘उचित अभिव्यक्ति’ नहीं दिखाने के लिए पीटा गया और गंभीर रूप से प्रताड़ित किया गया।

पिछले महीने विध्वंस के अलावा, ड्रैकगो में स्थानीय अधिकारियों ने एक और बुद्ध प्रतिमा, ड्रैकगो मठ परिसर के अंदर स्थित ३० फुट ऊंची मैत्रेय प्रतिमा को भी ध्वस्त कर दिया है। हमारे सूत्रों ने बताया कि चीनी काउंटी के अधिकारियों ने दो बार कोशिश की, लेकिन भविष्य के बुद्ध, जेत्सुन जम्पा गोंपो (मैत्रेय बुद्ध) की मूर्ति को ध्वस्त करने में वे विफल रहे। बाद में, बड़े बुलडोजरों और जेसीबी की मदद से उन्होंने मूर्ति रखने वाले पूरे तीन मंजिला मंदिर को ध्वस्त कर दिया।’

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के आधिकारिक प्रवक्ता तेनज़िन लेक्षय ने इन घटनाओं पर टिप्पणी की, ‘खाम के ड्रैकगो में स्कूल, बुद्ध की मूर्तियों और प्रार्थना चक्रों के विध्वंस और बाद में चीनी अधिकारियों द्वारा तिब्बतियों की गिरफ्तारी और हिरासत के मामले तिब्बती संस्कृति, परंपरा और पहचान के प्रति चीन के आक्रामक रवैये की शो कास्ट हैं। यह धार्मिक स्वतंत्रता सहित मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है। केंद्रीय तिब्बती प्रशासन तिब्बत में चीन की चल रही अत्याचारी नीतियों की निंदा करता है।’

अक्तूबर में चीनी अधिकारियों ने ड्रैकगो मठ द्वारा संचालित एक स्कूल गैडेन नांगटेन को जबरदस्ती ध्वस्त कर दिया। उनका आरोप था कि स्कूल ने भूमि उपयोग कानून का ‘उल्लंघन’ किया है। दिसंबर में चीनी सरकार ने ९९ फुट ऊंची बुद्ध प्रतिमा और ड्रैकगो मठ के पास ४५ विशाल प्रार्थना-चक्रों को ध्वस्त कर दिया, प्रार्थना झंडे को हटा दिया और जला दिया।


विशेष पोस्ट

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

13 May at 10:44 am

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

9 May at 11:40 am

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

9 May at 10:26 am

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

8 May at 9:05 am

परम पावन दलाई लामा ने दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

7 May at 9:10 am

संबंधित पोस्ट

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने टीसीसीसी तिब्बती भाषा एवं संस्कृति स्कूल में तिब्बतियों को संबोधित किया

2 days ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने बेलेविले-ट्रेंटन तिब्बती समुदाय का पहला आधिकारिक दौरा किया

2 days ago

सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग ने अपर टीसीवी स्कूल में 11वें पंचेन लामा के जबरन गायब होने की 30वीं वर्षगांठ मनाई

4 days ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने कनाडाई संसद सदस्य य्वोन बेकर से मुलाकात की

4 days ago

सांसद तेनपा यारफेल और फुरपा दोरजी ग्यालधोंग ने नेपाल में दोथांग नोरज़िनलिंग का दौरा किया

5 days ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service