भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

‘‘संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करें दलाईलामा’’

December 3, 2016

पंजाब केसरी, 2 दिसंबर, 2016

defaultपालमपुर: नोबल पुरस्कार विजेता व तिब्बतियन धर्मगुरु दलाईलामा संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करें, इसे लेकर सांसद शांता कुमार ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के समक्ष पैरवी की। इसी कड़ी में शांता कुमार ने भारत के तिब्बत समर्थक सर्वदलीय संसदीय मंच के सदस्यों सहित लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से मुलाकात की तथा महामहिम दलाईलामा को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के लिए आमंत्रित करने का अनुरोध किया, वहीं उन्हें इस संबंध में एक ज्ञापन भी मंच की ओर से प्रस्तुत किया।

सांसद शांता कुमार भारत के तिब्बत समर्थक सर्वदलीय संसदीय मंच के संयोजक भी हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में भारत-चीन संबंधों के विषय में महामहिम दलाईलामा के विचारों से सांसदों को अवगत करवाना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महामहिम दलाईलामा ने उनके निर्वाचन क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैक्लोडगंज-धर्मशाला को पिछले 5 दशकों से निर्वासित तिब्बत सरकार का मुख्यालय बना कर हिमाचल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्रदान की है।

भारत-चीन संबंधों के विषय में लोकसभा अध्यक्ष को नवीनतम जानकारी देते हुए शांता कुमार ने बताया कि भारत और तिब्बत के संबंध पिछले 6 दशकों से अति मधुर रहे हैं जबकि चीन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के बढ़ते हुए गौरव को देख कर अत्यधिक चिंतित है और देश की सरहदों पर यदा-कदा घुसपैठ की घटनाओं को अंजाम देता रहता है। चीन भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था को भी स्वयं के लिए खतरा समझता है। महामहिम दलाईलामा ने इस परिपेक्ष में सदैव शांतिपूर्वक समस्याओं के समाधान का विश्व से अनुरोध किया और भारत को पुन: विश्व गुरु बनने के लिए इस दिशा में पहल करने का सुझाव दिया है।

शांता कुमार ने कहा कि महामहिम के इन विचारों को जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने के लिए वर्तमान सरकार द्वारा उन्हें संयुक्त सत्र को संबोधित करने के लिए आमंत्रित करना श्रेयस्कर पहल होगी। मंच के अध्यक्ष शांता कुमार ने लोकसभा अध्यक्ष को निर्वासित तिब्बत के संसद के विषय में भी जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल में निर्वासित तिब्बत संसद के सदस्य लोपोन और तेनजिन भी शामिल थे।

Link of news article: http://himachal.punjabkesari.in/himachal-pradesh/news/shanta-kumar–dalailama–lobbying-546145


विशेष पोस्ट

बुद्ध पूर्णिमा (वेसाक) के अवसर पर परम पावन दलाई लामा का संदेश

1 May at 9:42 am

संदेश

31 Mar at 9:22 am

परम पावन दलाई लामा के दीर्घायु के लिए तीन तिब्बती समूहों द्वारा प्रार्थनाएं अर्पित

25 Mar at 10:05 am

परम पावन दलाई लामा ने भारत में तिब्बत मुद्दे का समर्थन करने वाले कोर ग्रुप द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थनाओं में भाग लिया

11 Mar at 9:07 am

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

10 Mar at 9:41 am

संबंधित पोस्ट

बुद्ध पूर्णिमा (वेसाक) के अवसर पर परम पावन दलाई लामा का संदेश

1 week ago

संदेश

1 month ago

परम पावन दलाई लामा के दीर्घायु के लिए तीन तिब्बती समूहों द्वारा प्रार्थनाएं अर्पित

1 month ago

परम पावन दलाई लामा ने भारत में तिब्बत मुद्दे का समर्थन करने वाले कोर ग्रुप द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थनाओं में भाग लिया

2 months ago

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

2 months ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service