भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

सिक्योंग इंग्‍लैंड में अपने कार्यक्रमों के सिल‍सिले में लंदन पहुंचे

April 24, 2023

tibet.net   / २४ अप्रैल, २०२३ 

लंदन। तिब्बती लोगों द्वारा लोकतांत्रिक रूप से चुने गए नेता सिक्योंग पेन्पा छेरिंग इंग्‍लैंड की अपनी आधिकारिक यात्रा के लिए लंदन पहुंचे। इंग्‍लैंड में उनका कार्यक्रम ०१ मई तक आयोजित किया जाएगा। रविवार दोपहर हीथ्रो हवाई अड्डे पर उतरने पर लंदन स्थित तिब्बत कार्यालय के प्रतिनिधि सोनम छेरिंग फ्रासी, केलखंग रिनपोछे, तिब्बती समुदाय ब्रिटेन के अध्यक्ष तेनज़िन कुंगा, अन्य सदस्यों और इंग्‍लैंड में रह रहे तिब्बति‍यों ने उनका स्वागत किया।

अपने यूरोप दौरे के इस प्रारंभिक चरण के दौरान, सिक्योंग पेन्पा छेरिंग वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, संसद के सक्रि‍य तिब्‍बत समर्थक सदस्यों के साथ-साथ विदेश मामलों, मानव अधिकारों, धर्म की स्वतंत्रता समेत संबंधित संसदीय समिति समूहों के सदस्‍यों और अन्‍य दूसरे लोगों से मुलाकात करेंगे। इंग्‍लैंड दौरे में सिक्‍योंग की स्कॉटलैंड की यात्रा भी शामिल होगी।

इसके अलावा, सिक्योंग का २५ अप्रैल को ब्रिटिश संसद को संबोधित करने के दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं, जिसकी मेजबानी क्रमशः ऑल पार्टी पार्लियामेंटरी ग्रुप फॉर तिब्‍बत (तिब्बत के लिए सर्वदलीय संसदीय समूह)  और ऑल पार्टी पार्लियामेंटरी ग्रुप फॉर इंटरनेशनल फ्रीडम ऑफ रिलिजन एंड बि‍लीफ (अंतरराष्ट्रीय स्‍तर पर धर्म और विश्वास की स्वतंत्रता के लिए सर्वदलीय संसदीय समूह) द्वारा की जाएगी।

सिक्‍योंग के सार्वजनिक भाषण कार्यक्रम २६ अप्रैल को वेस्टमिंस्टर यूनिवर्सिटी, २७  अप्रैल को एशिया स्कॉटलैंड इंस्टीट्यूट और २८ अप्रैल को एबरडीन यूनिवर्सिटी में भी होंगे। इस यात्रा के दौरान, सिक्योंग नागरिक समाज संगठनों- थिंक-टैंक, मानवाधिकार संगठनों, बौद्ध संगठनों, मीडिया और ब्रिटेन में तिब्बती समुदाय के साथ बातचीत करेंगे।

कल, सिक्योंग लोकतंत्र मंच (टीडीएफ) के प्‍लेटफॉर्म से ‘तिब्बत में चीनी औपनिवेशिक शासन के ७२ साल’ विषय पर अपना व्‍याख्‍यान देंगे। फोरम की अध्यक्षता लेखक और पूर्व बीबीसी एशिया संवाददाता हम्फ्रे हॉक्सले करेंगे और ऑल पार्टी पार्लियामेंट्री ग्रुप ऑन ति‍ब्‍बत के सह-अध्यक्ष और सांसद क्रिस लॉ, एबरडीन विश्वविद्यालय में स्कॉटिश सेंटर फॉर हिमालयन रिसर्च के निदेशक डॉ. मार्टिन मिल्स, वेस्टमिंस्टर विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज के प्रमुख और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के प्रोफेसर दिब्येश आनंद शामिल होंगे। द डेमोक्रेसी फोरम के अध्यक्ष सांसद बैरी गार्डिनर की समापन टिप्पणी के साथ सभा का समापन होगा।

यह कार्यक्रम टीडीएफ फेसबुक और यूट्यूब पर लाइव होगा।

यह यात्रा सिक्योंग पेन्पा छेरिंग की ब्रिटेन की दूसरी आधिकारिक यात्रा है। सिक्योंग की ब्रिटेन की पहली यात्रा जनवरी २०२३ में हुई थी, जब उन्हें चीन-तिब्बत संघर्ष पर ऑक्सफोर्ड यूनियन सोसाइटी को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया था।


विशेष पोस्ट

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन को लद्दाख में तिब्बतियों के कल्याण के लिए थिकसे रिनपोछे से 62 कनाल भूमि प्राप्त हुई।

26 Jul at 9:20 am

ज़ांस्कर के लोग परम पावन दलाई लामा के लिए दीर्घायु की प्रार्थना अर्पित करते हैं।

23 Jul at 9:36 am

परम पावन 14वें दलाई लामा ने करगोन मेगा ग्रीष्मकालीन संगोष्ठी का उद्घाटन किया

21 Jul at 9:35 am

परम पावन दलाई लामा का धन्यवाद संदेश

11 Jul at 9:30 am

परम पावन महान 14वें दलाई लामा के 90वें जन्मदिन के अवसर पर निर्वासित तिब्बती संसद ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं

6 Jul at 9:22 am

संबंधित पोस्ट

संयुक्त सचिव त्सेरिंग दोरजी केंद्रीय तिब्बती प्रशासन में 40 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए

1 day ago

करुणा वर्ष: हर्बर्टपुर तिब्बती सेटलमेंट द्वारा स्थानीय सरकारी स्कूलों के लिए नि:शुल्क स्टेशनरी वितरण अभियान का आयोजन

1 day ago

परम पावन दलाई लामा की चार प्रतिबद्धताओं और चोखोर ड्यूचेन के महत्व पर जागरूकता वार्ता

1 day ago

करुणा वर्ष का उत्सव: परम पावन दलाई लामा को श्रद्धांजलि स्वरूप दार्जिलिंग में करुणा दौड़ 2025 का आयोजन

2 days ago

मेलबर्न में तिब्बती समुदाय और फाउंडेशन हाउस ने परम पावन दलाई लामा के 90वें जन्मदिन का स्मरण किया

3 days ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service