भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

सिक्योंग पेन्पा शेरिंग ने ताइवान की पूर्व राष्ट्रपति साई इंग-वेन के साथ २८वें फोरम २००० में भाग लिया

October 14, 2024

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग, ताइवान की पूर्व राष्ट्रपति महामहिम त्साई इंग-वेन और चेक गणराज्य के सीनेट के अध्यक्ष महामहिम मिलोस विस्त्रसील के साथ अग्रिम पंक्ति में।

प्राग (चेक गणराज्य)। सिक्योंग पेन्पा शेरिंग १३ अक्तूबर की सुबह-सुबह प्राग पहुंचे, जो उनके यूरोपीय दौरे का अंतिम पड़ाव था। यहाँ वे १३ से १५ अक्तूबर तक होने वाले २८वें फोरम २००० में भाग लेंगे। सिक्योंग की यात्रा का पहला दिन तिब्बत समर्थक समूहों- पोटाला हिमालयन सेंटर की प्रतिनिधि जुज़ाना और लुंगटा की प्रतिनिधि एडिटा क्लेकरोवा के साथ बैठक के साथ शुरू हुआ। उनकी चर्चा परम पावन दलाई लामा के आगामी ९०वें जन्मदिन समारोह की योजनाओं पर केंद्रित थी, जिसमें परियोजना कार्यान्वयन पर विशेष ध्यान दिया गया।

बातचीत के दौरान प्रतिनिधियों ने परम पावन की वर्तमान सेहत के बारे में चेक मीडिया में अपर्याप्त जागरुकता के बारे में चिंता व्यक्त की। इस कारण वहां पर परम पावन के स्वास्थ्य और तिब्बतियों, विशेष रूप से तिब्बत में रहने वालों की स्थिति के बारे में पूछताछ हुई। इस बैठक के बाद सिक्योंग ने ‘वॉयस ऑफ अमेरिका’ के लियाम स्कॉट और जेसिका जेरेट को साक्षात्कार दिया। इसमें उन्होंने चीन द्वारा राष्ट्रों की सीमाओं के परे जाकर दमनात्मक कार्रवाई किए जाने के मुद्दे को उठाया और तिब्बत-चेक गणराज्य संबंधों के महत्व को रेखांकित किया।

सिक्योंग पेन्पा शेरिंग ने शाम को २८वें फोरम २००० में अर्जेंटीना के चैंबर ऑफ डेप्युटीज के विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष माननीय फर्नांडो इग्लेसियस और चेक गणराज्य में अर्जेंटीना के राजदूत माननीय क्लाउडियो जे. रोज़ेंक्वेग के साथ बैठक की। माननीय फर्नांडो इग्लेसियस ने एक पत्रकार के रूप में अपने व्यापक अनुभव और ज्ञान का उपयोग करते हुए चीनी इतिहास की गहन समझ दिखाई और मानवाधिकारों के प्रति अपना दृढ़ समर्थन व्यक्त किया और उत्पीड़न से पीड़ित लोगों के लिए चिंता व्यक्त की। सिक्योंग पेन्पा शेरिंग ने दोनों गणमान्य व्यक्तियों को ‘तिब्बत ब्रीफ २०२०’ और तिब्बत पर प्रोफेसर लाउ की पुस्तक के बारे में व्यापक समीक्षा करने के लिए प्रोत्साहित किया उन्होंने उनसे आग्रह किया कि वे चीनी सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष प्रचारित कथानक को स्वीकार करने के बजाय इन सामग्रियों का आलोचनात्मक मूल्यांकन करें।

दिन भर के कार्यक्रमों का समापन प्रतिष्ठित प्राग कांग्रेस सेंटर में आयोजित २८वें फोरम २००० के उद्घाटन और पुरस्कार समारोह के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में दुनिया भर से गणमान्य लोग एकत्रित हुए। सम्मेलन का विषय लोकतंत्र था। ताइवान की पूर्व राष्ट्रपति महामहिम साई इंग-वेन और केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के सिक्योंग पेन्पा शेरिंग प्रमुखता से अग्रिम पंक्ति में बैठे थे। उद्घाटन समारोह में मुख्य वक्ताओं में चेक गणराज्य के सीनेट के अध्यक्ष माननीय मिलोस विस्ट्रिल और वाल्टर रसेल मीड शामिल थे। मीड ने वर्तमान वैश्विक स्थिति की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा, ‘१९४० के दशक के बाद से लोकतंत्र इस तरह के खतरे में नहीं रहा है जितना अभी है और १९३० के दशक के बाद से दुनिया किसी प्रमुख शक्ति संघर्ष के इतने करीब नहीं रही है।’ उन्होंने स्वतंत्र देशों में व्यक्तियों द्वारा प्रदर्शित जिम्मेदारी और साहस की कमी पर प्रकाश डाला, जिसने चीन और अन्य जैसे देशों की भूराजनीतिक विस्तारवादी महत्वाकांक्षाओं को बल मिला है। वक्ताओं ने बढ़ती वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक रूप से लोकतंत्र की रक्षा करने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया। इस तरह इस कार्यक्रम ने गणमान्य व्यक्तियों को सार्थक संवाद में शामिल होने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए विशिष्ट मंच प्रदान किया।

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग अपनी एक्सीलेंसी त्साई इंग-वेन, ताइवान की पूर्व राष्ट्रपति के साथ।
सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग और प्रतिनिधि थिनले चुक्की ने 28 फोरम 2000 में अर्जेंटीना के चैंबर ऑफ डेप्युटीज के सदस्य महामहिम फर्नांडो इग्लेसियस और चेक गणराज्य में अर्जेंटीना के राजदूत महामहिम क्लाउडियो जे रोज़ेनक्वेग के साथ बैठक की।
सिक्योंग, माननीय फर्नांडो इग्लेसियस के साथ।
राजदूत क्लाउडियो के साथ सिक्योंग।
सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग और प्रतिनिधि थिनले चुक्की, वाल्टर रसेल मीड, कार्ल गेर्शमैन और ह्सू सू-चिएन के साथ।
सिक्योंग और प्रतिनिधि थिनले चुक्की, तिब्बत समर्थन समूहों के प्रतिनिधियों से बैठक के बाद: जुजाना पोटाला हिमालयन सेंटर से और एडिटा क्लेकरोवा लुंग्टा से, प्राग, चेक गणराज्य में।
वॉयस ऑफ अमेरिका के लियाम स्कॉट, सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग का साक्षात्कार लेते हुए।

विशेष पोस्ट

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

13 May at 10:44 am

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

9 May at 11:40 am

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

9 May at 10:26 am

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

8 May at 9:05 am

परम पावन दलाई लामा ने दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

7 May at 9:10 am

संबंधित पोस्ट

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने टीसीसीसी तिब्बती भाषा एवं संस्कृति स्कूल में तिब्बतियों को संबोधित किया

2 days ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने बेलेविले-ट्रेंटन तिब्बती समुदाय का पहला आधिकारिक दौरा किया

2 days ago

सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग ने अपर टीसीवी स्कूल में 11वें पंचेन लामा के जबरन गायब होने की 30वीं वर्षगांठ मनाई

4 days ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने कनाडाई संसद सदस्य य्वोन बेकर से मुलाकात की

4 days ago

सांसद तेनपा यारफेल और फुरपा दोरजी ग्यालधोंग ने नेपाल में दोथांग नोरज़िनलिंग का दौरा किया

5 days ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service