भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

सिक्योंग पेन्पा शेरिंग ने लक्जमबर्ग का दौरा कर तिब्बत समर्थकों के साथ संबंधों को मजबूत किया

October 11, 2024

तिब्बत की स्थिति पर सार्वजनिक सम्मेलन, जिसमें तिब्बत के जल संसाधनों से संबंधित मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

लक्जमबर्ग। सिक्योंग पेन्पा शेरिंग १० अक्तूबर की सुबह लक्जमबर्ग हवाई अड्डा पर उतरे, जहां लक्जमबर्ग के तिब्बती समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

सिक्योंग के साथ प्रतिनिधि रिग्जिन चोएडन जेनखांग भी थे। इन दोनों के सम्मान में यूरोपीय संसद की पूर्व सदस्य और यूरोपीय लेखा परीक्षक न्यायालय की वर्तमान सदस्य महामहिम लाइमा एंड्रीकिएन ने प्रतिष्ठित सर्कल मुंस्टर ए.एस.बी.एल. में दोपहर के भोजन का आयोजन किया।

तिब्बत की लंबे समय से मित्र और समर्थक महामहिम लाइमा ने तिब्बत और तिब्बती लोगों के सामने उपस्थित मौजूदा स्थिति की गहरी समझ हासिल करने की इच्छा व्यक्त की। लिथुआनियाई मूल की महामहिम लाइमा ने अपने बचपन की यादें साझा कीं। उन्होंने याद करते हुए कहा कि कैसे उनके माता-पिता उन्हें उनकी दादा-दादी की कहानियां सुनाते थे, जो उनके माता-पिता को आश्वस्त करते थे कि एक दिन वे एक स्वतंत्र लिथुआनिया देखेंगे और वहां रहेंगे। हालांकि उस समय ऐसा विचार अविश्वसनीय लग सकता था, लेकिन यह अब एक वास्तविकता बन गया है। अपने व्यक्तिगत अनुभव के अनुरूप ही उन्होंने तिब्बत के लोगों के साथ एक गहरा संबंध व्यक्त किया और तिब्बती मुद्दे के लिए अपनी गहरी सहानुभूति व्यक्त की।

उन्होंने तिब्बत के मुद्दे को आगे बढ़ाने में समर्पित प्रयासों के लिए सिक्योंग की सराहना की और तिब्बती समुदाय के लिए और अधिक योगदान देने की इच्छा व्यक्त की। सिक्योंग और प्रतिनिधि रिग्जिन चोएडेन ने भी लाइमा को परम पावन दलाई लामा के अगले साल जुलाई में होनेवाले ९०वें जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए अनौपचारिक निमंत्रण दिया।

गर्मजोशी के माहौल में हुए दोपहर के भोजन के बाद सिक्योंग को तिब्बत के लंबे समय से समर्थक रहे एक अन्य समूह- लेस एमिस डु तिब्बत- से मिलवाया गया। यह एक ऐसा संगठन है जो तिब्बतियों का समर्थन करने के लिए खासकर, तिब्बती चिल्ड्रन विलेज स्कूलों में बच्चों को मदद करने के माध्यम से सक्रिय रूप से काम कर रहा है। ‘लेस एमिस डु तिब्बत’ के अध्यक्ष पियरे बाउमन ने सिक्योंग को एसोसिएशन के सदस्यों से मिलवाया, जिन्होंने फिर से तिब्बत पर एक अनौपचारिक चर्चा की। इसके बाद एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक सार्वजनिक सम्मेलन हुआ।

तिब्बत की स्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘लेस एमिस डु तिब्बत’ की प्रतिबद्धता उनके द्वारा दोभाषिया को नियुक्त करने के उनके विचारशील निर्णय से स्पष्ट थी। इससे यह सुनिश्चित हुआ कि श्रोताओं को सिक्योंग की बात की स्पष्ट और अधिक व्यापक समझ की जरूरत थी। अपने संबोधन के दौरान सिक्योंग ने तिब्बत के वैश्विक महत्व पर प्रकाश डाला, विशेष रूप से एशिया के ‘वॉटर टॉवर’ के रूप में तिब्बत की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने दर्शकों से ‘ड्रैगन को न खिलाने’ का भी आग्रह किया, जो एक प्रतीकात्मक कार्रवाई का आह्वान था। इसमें चीन को उस बिंदु तक सशक्त बनाने के खिलाफ चेतावनी दी गई थी जहां यह खतरनाक रूप से हावी हो जाए।

दर्शकों ने तिब्बत से जुड़े मुद्दों में गहरी दिलचस्पी दिखाई और सिक्योंग से व्यावहारिक सवाल पूछे। सिक्योंग की लक्ज़मबर्ग यात्रा का पहला दिन ‘लेस एमिस डू तिब्बत’ की टीम के साथ एक अनौपचारिक रात्रिभोज के साथ संपन्न हुआ, जहाँ तिब्बत को लेकर गर्मजोशी भरे अनौपचारिक माहौल में बातचीत जारी रही।


विशेष पोस्ट

सिक्योंग ने कांग्रेसनल एंगेजमेंट, कम्युनिटी मीटिंग और मीडिया इंटरैक्शन के साथ वाशिंगटन, D.C. का दौरा खत्म किया

14 Nov at 10:00 am

मेडिकल अपडेट: परम पावन दलाई लामा के बाएं घुटने की सफल रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई

12 Jun at 6:09 am

परम पावन दलाई लामा दिल्ली में चिकित्सा उपचार तथा लद्दाख की अपनी वार्षिक यात्रा के लिए धर्मशाला से रवाना हुए।

5 Jun at 5:42 am

स्पीकर डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और डिप्टी स्पीकर खेंपो सोनम तेनफेल ने आज शपथ ली

1 Jun at 10:32 am

18वीं तिब्बती निर्वासित संसद के लिए डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और खेनपो सोनम तेनफेल क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित

31 May at 9:50 am

संबंधित पोस्ट

ITCO ने नई दिल्ली में डॉ. निर्मला देशपांडे की याद में ABRS ग्लोबल पीस सिम्पोजियम में हिस्सा लिया

7 months ago

परमपावन 14वें दलाई लामा के सम्मान में लिम्बर्ग में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया

8 months ago

ऑस्ट्रेलिया-न्यूज़ीलैंड के मंत्रियों ने 2026 ANZMIN वार्ता में तिब्बत पर चिंता जताई

8 months ago

टीम तिब्बत करुणा के वर्ष के सम्मान में फ़ूड बैंक के लिए 16वें सालाना मार्च में शामिल हुई

1 year ago

भंडारा में परम पावन दलाई लामा के जीवन और उपलब्धियों को दर्शाने वाली फोटो प्रदर्शनी आयोजित की गई।

1 year ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service