भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

सीटीए के राष्ट्रपति ने पंचेन लामा की रिहाई के लिए अमेरिकी विदेशमंत्री के जोरदार आह्वान का स्वागत किया

May 19, 2020

सिक्यांग लोबसांग सांगय और अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ।

तिब्बत.नेट

धर्मशाला। अमेरिकी विदेशमंत्री माइक पोम्पिओ ने पंचेन लामा के गायब किए जाने की 25वीं वर्षगांठ पर कड़ा बयान जारी किया, जिसमें चीनी सरकार से उन्हें रिहा करने और पंचेन लामा के ठिकाने को तत्काल सार्वजनिक करने की मांग की गई।

बयान ने तिब्बतियों की धार्मिक, भाषाई और सांस्कृतिक पहचान को खत्म करने के लिए चीन के चल रहे अभियान पर संयुक्त राज्य की चिंताओं को भी दोहराया गया है।

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के राष्ट्रपति डॉ. लोबसांग सांगेय ने 19 मई को एक बयान जारी कर अमेरिकी विदेशमंत्री को उनके कड़े बयान के लिए धन्यवाद दिया। डॉ. सांगेय ने कहा कि वे न केवल तिब्बत मुद्दे का लगातार समर्थन कर रहे हैं, बल्कि लंबे समय में सबसे मजबूत शब्दों में पंचेन लामा की रिहाई के लिए आह्वान भी कर रहे हैं। यह तिब्बती लोगों के साथ अमेरिका की अटूट एकजुटता को दर्शाता है।

पंचेन लामा को रिहा करने के चीन से वैश्विक आह्वान का उल्लेख करते हुए सीटीए राष्ट्रपति ने कहा कि “यह चीन सरकार को एक कठोर संदेश देता है कि पंचेन लामा के लिए अंतर्राष्ट्रीय समर्थन पहले से अधिक मजबूत है और जब तक पंचेन लामा रिहा होकर तिब्बत में ताशी लुनपो मठ में अपनी पीठ पर वापस नहीं आ जाते, तब तक उनकी रिहाई के लिए अभियान जारी रहेगा।”

अमेरिकी विदेशमंत्री माइक पोम्पिओ का पूरा बयान इस प्रकार हैः-

“विदेश मंत्रालय धार्मिक स्वतंत्रता के प्रचार और संरक्षण को प्राथमिकता देता है। विशेष रूप से चीन में, जहां सभी धर्मों के लोगों को गंभीर दमन और भेदभाव का सामना करना पड़ता है। अपने इस मिशन के तहत हमने  तिब्बत के 11वें पंचेन लामा गेधुन चोएक्यी न्यिमा के जबरन गायब होने की 25वीं वर्षगांठ को चिह्नित किया है। पंचेन लामा को मात्र छह साल की उम्र में 17 मई 1995 को पीआरसी सरकार ने सरेआम अपहरण कर लिया था और उसके बाद से उन्हें कभी सार्वजनिक तौर पर नहीं आने दिया है।

“पंचेन लामा तिब्बती बौद्ध धर्म में आध्यात्मिक तौर पर दलाई लामा के बाद दूसरे सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक प्रमुख हैं। लेकिन चीन द्वारा पंचेन लामा का उत्पीड़न असामान्य नहीं है। संयुक्त राज्य अमेरिका तिब्बतियों की धार्मिक, भाषाई और सांस्कृतिक पहचान को समाप्त करने के लिए पीआरसी के चल रहे अभियान को लेकर गहराई से चिंतित है, जिसमें लारुंग गार और यचेन गार जैसे साधना और शिक्षण के प्रमुख बौद्ध संस्थानों का विध्वंस किया जा रहा है।

सभी धर्मों के सदस्यों की तरह तिब्बती बौद्ध समुदाय को भी अपनी परंपराओं के अनुसार और सरकारी हस्तक्षेप के बिना अपने धार्मिक नेताओं का चयन करने, शिक्षित करने और उनकी वंदना करने की स्वतंत्रता होना चाहिए। हम पंचेन लामा के ठिकाने को तुरंत सार्वजनिक करने और सभी व्यक्तियों के लिए धार्मिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिए चीन के संविधान के अनुरूप और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं अनुरूप कार्य करने के लिए पीआरसी सरकार का आह्वान करते हैं।”

इससे पहले 19 मई को ही विदेशमंत्री माइक पोम्पिओ ने पंचेन लामा के गायब किए जाने के मुद्दे पर ट्वीट करके आध्यात्मिक नेता के ठिकाने का खुलासा करने और धार्मिक रीति-रिवाजों में राज्य के दखल को खत्म करने के लिए चीनी सरकार से अपने आह्वान को दोहराया।


विशेष पोस्ट

मेडिकल अपडेट: परम पावन दलाई लामा के बाएं घुटने की सफल रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई

12 Jun at 6:09 am

परम पावन दलाई लामा दिल्ली में चिकित्सा उपचार तथा लद्दाख की अपनी वार्षिक यात्रा के लिए धर्मशाला से रवाना हुए।

5 Jun at 5:42 am

स्पीकर डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और डिप्टी स्पीकर खेंपो सोनम तेनफेल ने आज शपथ ली

1 Jun at 10:32 am

18वीं तिब्बती निर्वासित संसद के लिए डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और खेनपो सोनम तेनफेल क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित

31 May at 9:50 am

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कर्मचारियों ने परम पावन दलाई लामा से मुलाक़ात की

12 May at 10:07 am

संबंधित पोस्ट

मेडिकल अपडेट: परम पावन दलाई लामा के बाएं घुटने की सफल रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई

1 month ago

परम पावन दलाई लामा दिल्ली में चिकित्सा उपचार तथा लद्दाख की अपनी वार्षिक यात्रा के लिए धर्मशाला से रवाना हुए।

2 months ago

स्पीकर डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और डिप्टी स्पीकर खेंपो सोनम तेनफेल ने आज शपथ ली

2 months ago

18वीं तिब्बती निर्वासित संसद के लिए डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और खेनपो सोनम तेनफेल क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित

2 months ago

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कर्मचारियों ने परम पावन दलाई लामा से मुलाक़ात की

2 months ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service