भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

सोशल मीडिया पर इस सप्ताह चल रहा रुझान: परम पावन १४वें दलाई लामा का ८६वां जन्मदिन दुनिया भर में मनाया गया

July 7, 2021

tibet.net, ०७ जुलाई, २०२१

परम पावन १४वें दलाई लामा के ०६ जुलाई २०२१ को अपने जीवन के ८६ वर्ष पूरे करने के अवसर पर सोशल मीडिया साइटों पर दुनिया भर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई।

जन्मदिन की सुबह परम पावन दलाई लामा के कार्यालय ने परम पावन का वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें परम पावन कह रहे हैं, ‘मैं अपने उन सभी मित्रों के प्रति गहरी प्रशंसा व्यक्त करना चाहता हूं, जिन्होंने वास्तव में मेरे प्रति प्यार, सम्मान और विश्वास दिखाया है। अपने लिए मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि मैंने अपना शेष जीवन मानवता की सेवा करने और जलवायु की स्थिति की रक्षा के लिए काम करने में लगा दिया है।

परम पावन कहते हैं कि उनके ८६वें जन्मदिन पर सबसे अच्छा उपहार उनके वे मित्र और अनुयायी होंगे जो करुणा के साथ अहिंसा को आजीवन प्रतिबद्धताओं के रूप में अपनाएंगे। इन मूल्यों को बढ़ावा देना परम पावन दलाई लामा की मुख्य प्रतिबद्धताएं हैं और आगे भी रहेंगी।

सिक्योंग पेन्पा त्सेरिंग के नेतृत्व में केंद्रीय तिब्बती प्रशासन ने सिक्योंग हॉल में परम पावन दलाई लामा का आधिकारिक ८६वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर तिब्बत टीवी के फेसबुक पेज के माध्यम से इस जश्न का सीधा प्रसारण किया गया।

समारोह के कुछ ही समय बाद ट्विटर पर परम पावन दलाई लामा को जन्मदिन की बधाई और शानदार श्रद्धांजलि की धूम मच गई। भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी ने पद संभालने के बाद पहली बार अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से तिब्बती आध्यात्मिक नेता को बधाई दी।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘परम पावन दलाई लामा से उनके ८६वें जन्मदिन पर बधाई देने के लिए फोन पर बात की। हम उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।’

इसी तरह, भारत के कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, राज्य मंत्रियों और राजदूतों ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडलों से परम पावन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल @SecBlinken से परम पावन दलाई लामा को हार्दिक बधाई दी। मंत्री ब्लिंकन ने ट्वीट किया, ‘परम पावन दलाई लामा को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता हो रही है। वह आगे अनेक वर्षों तक हम सभी को हर दिन नम्रता, करुणा और समझ के साथ जीने के लिए प्रेरित करते रहें।’

अमेरिकी कांग्रेस के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने परम पावन १४वें दलाई लामा के प्रति जन्मदिन की हार्दिक बधाई व्यक्त करते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल @SpeakerPelosi पर एक वीडियो संदेश जारी किया। स्पीकर पेलोसी ने ट्वीट किया, ‘तिब्बती लोगों और तिब्बत के इतने सारे दोस्तों के साथ परम पावन दलाई लामा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं भेजना सम्मान की बात है। यह परम पावन के साथ ही उनके द्वारा दुनिया को दिए गए आशा और आध्यात्मिक मार्गदर्शन के संदेश को मनाने का भी एक सुंदर अवसर है।’

ताइवान के राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने अपने ट्विटर हैंडल @iingwen पर परम पावन दलाई लामा को जन्मदिन की बधाई दी। ताइवान के राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने ट्वीट किया, ‘परम पावन दलाई लामा को ८६वें जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। इस महामारी के दौरान एक- दूसरे की मदद करने के लिए हमें एक साथ आने का महत्व सिखाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।’

हमेशा की तरह ०६ जुलाई को तिब्बत के अंदर रहनेवाले तिब्बतियों ने अपने जीवन के हर पहलू पर कठोर निगरानी और प्रतिबंधों के बावजूद, प्रतीकात्मक और रचनात्मक संकेतों के माध्यम से परम पावन के जन्मदिन को मनाया। ऐसे ही एक मौके को कैमरे में वीडियो के रूप में कैद कर लिया गया और निर्वासित तिब्बती समुदाय के बीच व्यापक रूप से इसे प्रसारित किया गया।


विशेष पोस्ट

परम पावन दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड मिला, जिसमें उन्होंने यूनिवर्सल ज़िम्मेदारी और करुणा को दिखाया

2 Feb at 9:15 am

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

December 10, 2025

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

December 2, 2025

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

November 25, 2025

संबंधित पोस्ट

बजट अनुमान समिति की बैठक CTA 2026-2027 बजट की समीक्षा के लिए हुई

1 week ago

पर्यावरण विशेषज्ञों ने निर्वासित तिब्बती संसद का दौरा किया

1 week ago

क्याब्जे कुंडलिंग तत्सक जेद्रुंग रिनपोछे ने कोल्लेगल धोंडेनलिंग में परम पावन दलाई लामा के 90वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की

1 week ago

एस्टोनियाई संसद के तिब्बत सपोर्ट ग्रुप की ओर से शोक संदेश

1 week ago

तिब्बती और स्थानीय भारतीय पत्रकार सालाना इंटरैक्टिव लंच के लिए धर्मशाला में इकट्ठा हुए

1 week ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service