भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

चीन को दलाई लामा की दो-टूक- मेरा उत्तराधिकारी भारत से आएगा

March 25, 2019

कृष्ण एन. दास और सुनील कटारिया, द वायर

धर्मशाला। तिब्बती बौद्धों के आध्यात्मिक धर्मगुरु दलाई लामा ने सोमवार को कहा कि यह संभव है कि उनकी मृत्यु के बाद उनका अवतार भारत में हो सकता है, जहां वह 60 साल से निर्वासित जीवन बिता रहे हैं। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि चीन द्वारा नामित किसी अन्य उत्तराधिकारी को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

तिब्बत की राजधानी ल्हासा से एक सैनिक के वेष में अपने  पलायन कर हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रह रहे निर्वासित तिब्बतियों द्वारा सालगिरह मनाए जाने के अगले दिन हरी पहाड़ियों और बर्फ से ढके पहाड़ों से घिरे एक मंदिर के बगल के कार्यालय में बैठे 14वें दलाई लामा रायटर से बात कर रहे थे।

वह 1959 की शुरुआत में चीनी शासन के खिलाफ तिब्बती जनक्रांति के बाद भारत पलायन कर गए थे और तब से उन्होंने अपने दूरस्थ और पहाड़ी मातृभूमि में भाषाई और सांस्कृतिक स्वायत्तता के लिए काम किया और इसके लिए उन्हें वैश्विक समर्थन भी मिला।

1950 में तिब्बत पर नियंत्रण रखने वाले चीन ने 83 वर्षीय नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को एक खतरनाक अलगाववादी घोषित कर रखा है।

अपनी मृत्यु के बाद की परिस्थितियों का आकलन करते हुए दलाई लामा को आशंका है कि बीजिंग द्वारा तिब्बती बौद्धों में से ही उनका उत्तराधिकारी बना दिया जाएगा। इस आशंका के मद्देनजर वह कुछ प्रत्याशित प्रयास कर रहे हैं।

पारंपरिक लाल वस्त्र, पीले दुपट्टा और स्वेटर पहने दलाई लमा ने कहा, ‘चीन दलाई लामा के पुनर्जन्म को बहुत महत्वपूर्ण मानता है। वे मेरे मुकाबले अगले दलाई लामा से अधिक चिंतित हैं।’

उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘भविष्य में आप दो दलाई लामाओं को देख सकते हैं। एक यहाँ मुक्त देश में और दूसरा चीनी द्वारा चुना हुआ तो चीन के लिए यह एक अतिरिक्त समस्या होगी। कोई भी भरोसा नहीं करेगा, कोई भी सम्मान नहीं करेगा (चीन द्वारा चुने गए का)। यह संभव है, यह हो सकता है।’

चीन ने कहा है कि उसके नेताओं को दलाई लामा के उत्तराधिकारी को मंजूरी देने का अधिकार है, क्योंकि यह चीन के सम्राटों से उसे विरासत में मिला है।

लेकिन तिब्बती लोग- जिनकी परंपरा यह मानती है कि उनकी मृत्यु पर एक बच्चे के शरीर में एक वरिष्ठ बौद्ध भिक्षु की आत्मा का पुनर्जन्म होता है – किसी भी चीनी भूमिका को समुदाय पर प्रभाव डालने के लिए एक चाल के रूप में संदेह की दृष्टि से देखते हैं।

1935 में जन्मे वर्तमान दलाई लामा की पहचान उनके पूर्ववर्ती के पुनर्जन्म के रूप में हुई, जब वह दो साल के थे।

चीन द्वारा दलाई लामा या उनकी तस्वीर या भक्ति के किसी भी सार्वजनिक प्रदर्शन पर सरकारी प्रतिबंधों के बावजूद साठ लाख तिब्बतियों में से अधिकतर अभी भी दलाई लामा की वंदना करते हैं।

बातचीत के लि‍ए तैयार

दलाई लामा ने कहा कि अपनी मातृभूमि तिब्ब्त में रहनेवाले और निर्वासन में रह रहे तिब्बतियों के बीच संपर्क बढ़ रहा था,  लेकिन 2010 के बाद से चीनी और उनके प्रतिनिधियों के बीच कोई औपचारिक बैठक नहीं हुई है।

हालांकि,  अनौपचारिक रूप से  बीजिंग से संपर्क वाले कुछ सेवानिवृत्त चीनी अधिकारी और व्यवसायी समय-समय पर उनसे मिलते रहते हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी मृत्यु के बाद दलाई लामा की भूमिका के बारे में इस वर्ष के अंत में भारत में तिब्बती बौद्धों की एक बैठक के दौरान चर्चा की जा सकती है।  इसमें यह मुद्दा भी शामिल रहेगा कि इस पद को बनाए रखना है?

हालांकि, उन्होंने कहा कि यद्यपि बुद्ध का पुनर्जन्म नहीं हुआ था, लेकिन उनकी शिक्षाएं बनी हुई हैं।

उन्होंने कहा  ‘अगर अधि‍कांश (तिब्बती लोग) वास्तव में इस संस्था को बनाए रखना चाहते हैं  तो यह संस्था बनी रहेगी। तब फिर 15वें दलाई लामा के पुनर्जन्म का सवाल आता है।‘

दलाई लामा ने कहा, यदि कोई दलाई लामा बनते हैं  तो उनके पास ‘कोई राजनीतिक जिम्मेदारी नहीं होगी’। वर्तमान दलाई लामा ने 2001 में अपने राजनीतिक जि‍म्मेदारियों से खुद को अलग कर लिया था और भारत में रह रहे 1, 00,000  तिब्बतियों के लिए एक लोकतांत्रिक प्रणाली विकसित की।

चीन में सेमिनार?

साक्षात्कार के दौरान, दलाई लामा ने कॉस्मोलॉजी,  न्यूरोबायोलॉजी,  क्वांटम फीजिक्स और मनोविज्ञान के प्रति अपने लगाव के बारे में मनोभावपूर्वक बात की।

उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कभी अपनी मातृभूमि की यात्रा करने की अनुमति दी गई  तो वह इन विषयों के बारे में चीनी विश्वविद्यालय में बोलना पसंद करेंगे।

लेकिन वह वहां तब तक जाने की उम्मीद नहीं कर रहे हैं जब तक कि चीन कम्युनिस्ट शासन के अधीन है।

उन्होंने कहा, ‘चीन – महान राष्ट्र है, प्राचीन राष्ट्र है- लेकिन इसकी राजनीतिक प्रणाली अधिनायकवादी है। वहां कोई स्वतंत्रता नहीं है। इसलिए मैं यहां इस देश में रहना पसंद करता हूं।’

दलाई लामा का जन्म तिब्बत पठार के उत्तर-पूर्वी किनोर बसे किंघई प्रांत के एक गाँव ताकसेर में एक किसान परिवार में हुआ था।

हाल ही में ताकसेर की यात्रा के दौरान रायटर के रिपोर्टर ने पाया कि स्वचालित हथियारों से लैस पुलिस और एक दर्जन से अधिक सादे कपड़े पहने अधिकारियों ने गांव जाने की सड़क को अवरुद्ध कर रखा है। उन्होंने बताया कि गांव में बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित है।

दलाई लामा ने कहा  ‘हमारी मजबूती, हमारी शक्ति सच्चाई पर आधारित है। चीनी शक्ति बंदूक के बल पर है।‘ थो़ड़े समय के लिए तो  बंदूक बहुत अधिक निर्णायक है लेकिन दीर्घकाल के लिए तो सत्य ही अधिक शक्तिशाली है।‘


विशेष पोस्ट

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

13 May at 10:44 am

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

9 May at 11:40 am

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

9 May at 10:26 am

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

8 May at 9:05 am

परम पावन दलाई लामा ने दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

7 May at 9:10 am

संबंधित पोस्ट

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

2 weeks ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

3 weeks ago

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

3 weeks ago

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

3 weeks ago

परम पावन दलाई लामा ने दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

3 weeks ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service