भाषा
བོད་ཡིག中文English

जेल से रिहा होने के बाद आठ साल तक बीमार रहने के बाद तिब्बती लेखक का निधन

September 16, 2021

भिक्षु रा त्सेरिंग धोंडुप।

तिब्बत में चीनी सरकार की नीतियों की आलोचना करने वाले लेखों को प्रकाशित करने के लिए रा त्सेरिंग धोंडुप को २०१० में तीन साल के लिए जेल में डाल दिया गया था।

rfa.org

२०२१–०९–१६

तिब्बती सूत्रों का कहना है कि तिब्बत में चीनी सरकार की नीतियों की आलोचना करने के लिए तीन साल के लिए जेल में बंद एक तिब्बती लेखक की रिहाई के बाद आठ साल तक बीमार रहने के बाद सिचुआन की राजधानी चेंगदू में इस सप्ताह मृत्यु हो गई।

रा त्सेरिंग धोंडुप, जिन्होंने शिंग्लो मारपो नाम से लिखा था, सिचुआन के न्गाबा (चीनी, आबा) तिब्बती स्वायत्त प्रान्त में ख्युंगचु काउंटी में रोंगथा मठ में एक भिक्षु थे, जिनकी मृत्यु ३४ वर्ष की आयु में हो गई।

अब भारत में रह रहे धोंडुप के दोस्त और पूर्व सहयोगी गेंडुन त्सेरिंग ने आरएफए की तिब्बती सेवा को बताया कि धोंडुप को एक पत्रिका प्रकाशित करने के लिए फरवरी २०१० में गिरफ्तार किया गया था। इस पत्रिका में प्रकाशित सामग्री में चीनी कम्युनिस्ट सरकार की आलोचना की गई थी।

गेंडुन ने कहा, ‘उन्हें पहले बरखाम में हिरासत में लिया गया था और बाद में उसे तीन साल की सजा पूरी करने के लिए मियांयांग जेल भेज दिया गया था। इसके बाद उन्हें २०१३ में रिहा कर दिया गया था। लेकिन उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था और बाद में उन्होंने लीवर की बीमारी के कारण दम तोड़ दिया।’

निर्वासन में रह रहे धोंडुप के एक अन्य मित्र ने बताया कि धोंडुप द्वारा प्रकाशित एक पत्रिका ने २००८ में चीनी शासन का विरोध करने के साथ तिब्बत में स्थितियों का वर्णन किया था, जिसके कारण चीनी सुरक्षा बलों के हाथों सैकड़ों गिरफ्तारियां और मौतें हुईं।

उन्होंने कहा, ‘रा त्सेरिंग धोंडुप के एक और दोस्त और मैंने खुद उस पत्रिका के लिए साथ काम किया। हालाँकि, यह केवल एक ही बार प्रकाशित हुआ था।’

भारत के धर्मशाला स्थित तिब्बतन सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स एंड डेमोक्रेसी के शोधकर्ता तेनजिन दावा ने कहा, ‘कठोर व्यवहार और जेल में चिकित्सा देखभाल की कमी के कारण धोंडुप की रिहाई के बाद आठ वर्षों के दौरान उनकी हालत गंभीर रूप से खराब हो गई थी।’

सूत्रों का कहना है कि बीमार और खराब स्वास्थ्य वाले तिब्बती राजनीतिक कैदियों को कभी-कभी उनकी सजा पूरी होने से पहले ही गंभीर स्थिति में रिहा कर दिया जाता है। पिछले वर्ष के दौरान ऐसे कम से कम सात कैदियों की मृत्यु की सूचना दी गई थी, जिनकी हिरासत में यातना के तहत लगी चोटों से या तो जेल में या रिहाई के बाद मौत हो गई।

दावा ने बताया कि यह अपने अपराधों के लिए जिम्मेदारी से बचने का चीनी सरकार का तरीका है।

पूर्व में एक स्वतंत्र राष्ट्र रहे तिब्बत पर ७० साल पहले चीन द्वारा आक्रमण किया गया था और उसे बलपूर्वक चीन में शामिल किया गया था।

इस दौरान चीनी अधिकारियों ने इस क्षेत्र पर अपना कड़ा नियंत्रण बनाए रखा। तिब्बतियों की राजनीतिक गतिविधियों और सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान की शांतिपूर्ण अभिव्यक्ति को प्रतिबंधित किया गया और तिब्बतियों को उत्पीड़न, यातना, कारावास दी गई और उनकी कानूनी तरीका अपनाए बिना ही हत्या तक कर दी गईं।

आरएफए की तिब्बती सेवा के लिए उग्येन तेनज़िन और ल्हुबूम द्वारा तैयार रिपोर्ट। तेनज़िन डिकी द्वारा अनुदित। रिचर्ड फिनी द्वारा अंग्रेजी में लिखित।


विशेष पोस्ट

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

December 10, 2025

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

December 2, 2025

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

November 25, 2025

परम पावन दलाई लामा ने ऑस्ट्रेलियन-तिब्बतन नेशनल एसोसिएशन, तिब्बती कम्युनिटीज यूरोप और तिब्बती यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

October 8, 2025

संबंधित पोस्ट

पब्लिक सर्विस कमिश्नर कर्मा येशी ने दिल्ली में ऑफिशियल आउटरीच टूर खत्म किया

3 weeks ago

टीआरएमसीएस मैनपाट को क्षेत्रीय सहकारी उत्कृष्टता और मेरिट पुरस्कार 2025 मिला

3 weeks ago

फ्रांस में तिब्बती समुदाय ने परम पावन दलाई लामा को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने की 36वीं वर्षगांठ मनाई

3 weeks ago

कालोन डोलमा गायरी ने कर्नाटक के गृह मंत्री माननीय जी. परमेश्वर से शिष्टाचार भेंट की

3 weeks ago

सचिव धोंडुल दोरजी ने तिब्बती वर्क्स और अभिलेखागार के पुस्तकालय में छठे रकरा रिनपोछे के संग्रहित कार्यों के विमोचन में भाग लिया

3 weeks ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service