भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

तिब्बती जान से ज्यादा देश का महत्व समझें

September 30, 2012

राकेश पठानिया, धर्मशाला

जागरण, 29 सितम्बर, 2012

पिछले चार दिन से विशेष आमसभा की बैठक में तिब्बत में आत्मदाह रोकने और स्थिति सामान्य बनाने के लिए हुए मंथन के बाद यह बात प्रमुखता से उठी कि तिब्बतियों को अपनी जान से ज्यादा देश का महत्व समझना होगा। वह आत्मदाह की बजाय देश की आजादी के लिए प्रयास करें। बैठक में तिब्बत की स्थिति से निपटने के लिए तीन मुख्य बिंदु रखे गए थे कि तिब्बती सरकार व लोग क्या कर सकते हैं? दूसरा अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर कैसे दबाव बनाया जाए और तीसरा महत्वपूर्ण बिंदु था कि भारत व एशिया की अहम भूमिका का सहयोग कैसे लिया जाए? 26 देशों के 438 प्रतिनिधियों ने इन बिंदुओं पर मंथन कर अपनी रिपोर्ट संसदीय समिति को शुक्रवार को सौंपी। निर्वासित सरकार के प्रधानमंत्री डॉ. लोबसांग सांग्ये के अनुसार, मिले सुझावों में यह भी महत्वपूर्ण है कि चीन की दमनकारी नीतियों को बर्दाश्त करने की बजाय इनका डटकर मुकाबला करना होगा और इसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक फोरम बनाने का सुझाव आया है ताकि विश्व स्तर पर तिब्बत की समस्या को हाइलाइट किया जा सके। विश्व समुदाय को तिब्बत की वास्तविक स्थिति की जानकारी के लिए एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के गठन के लिए बाध्य किया जा सके। तिब्बत मसले के समाधान को विशेष दूतों की नियुक्ति को भी आवश्यक बताया गया और काशाग यानी तिब्बती संसद से आग्रह किया गया है कि इनकी नियुक्ति शीघ्र हो ताकि चीन सरकार से वार्ता का दौर शुरूहो सके।

तिब्बती संसद के अध्यक्ष पेंपा शीरिंग ने जानकारी दी है कि तिब्बत में पहले ही जनसंख्या कम है, इसलिए एक भी जान जाना तिब्बत के लिए हानिकारक है। इसलिए सुझाव आया है कि तिब्बतियों को जान का महत्व समझाया जाए, ताकि वह जान गंवाने की बजाय तिब्बत की रक्षा की ओर अधिक ध्यान दें।

निर्वासित सरकार के प्रवक्ता पी. अतिशा के अनुसार, सुझावों में भारत की भूमिका को महत्वपूर्ण माना गया है। विभिन्न समितियों ने अपनी रिपोर्ट में यह सुझाव दिया है कि तिब्बत के मसले को हल करवाने के लिए भारत और एशिया के देश अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसके लिए तिब्बत के मसले को लेकर भारत के लोगों सहित सांसदों, विधायकों व अन्य जन प्रतिनिधियों से लगातार बैठकें करनी होंगी और उन्हें इस समस्या के प्रति जागरूक कर तिब्बत के मामले को सुलझाने के लिए एक जन आंदोलन के लिए प्रेरित करना होगा। वहीं, एशिया के देशों पर भी यह दबाव बनाना होगा कि ताकि वे संयुक्त राष्ट्र संघ को तिब्बत की समस्या के हल के लिए बाध्य कर सकें।

वहीं, तिब्बत यूथ कांग्रेस के प्रधान सेवांग बताते हैं कि युवा वर्ग को भी समितियों ने सुझाव दिया है कि वह अपनी संस्कृति के संरक्षण में विशेष योगदान देने के लिए पाश्चात्य की बजाय तिब्बती परिधानों का प्रयोग करें। इस चार दिवसीय बैठक के समापन के बाद प्रतिनिधियों ने परमपावन दलाईलामा की दीर्घायु की कामना की।


विशेष पोस्ट

बुद्ध पूर्णिमा (वेसाक) के अवसर पर परम पावन दलाई लामा का संदेश

1 May at 9:42 am

संदेश

31 Mar at 9:22 am

परम पावन दलाई लामा के दीर्घायु के लिए तीन तिब्बती समूहों द्वारा प्रार्थनाएं अर्पित

25 Mar at 10:05 am

परम पावन दलाई लामा ने भारत में तिब्बत मुद्दे का समर्थन करने वाले कोर ग्रुप द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थनाओं में भाग लिया

11 Mar at 9:07 am

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

10 Mar at 9:41 am

संबंधित पोस्ट

बुद्ध पूर्णिमा (वेसाक) के अवसर पर परम पावन दलाई लामा का संदेश

1 week ago

संदेश

1 month ago

परम पावन दलाई लामा के दीर्घायु के लिए तीन तिब्बती समूहों द्वारा प्रार्थनाएं अर्पित

1 month ago

परम पावन दलाई लामा ने भारत में तिब्बत मुद्दे का समर्थन करने वाले कोर ग्रुप द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थनाओं में भाग लिया

2 months ago

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

2 months ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service