भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

‘तिब्बत को कभी आजाद नहीं होने देगा चीन’

November 29, 2014

अमर उजाला, 28 नवंबर 2014
tibet-pm-54781185381ec_exlstनिर्वासित तिब्बत सरकार के पहले निर्वाचित प्रधानमंत्री और सांची बोध भारतीय अध्ययन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति, शिक्षाविद प्रो. सामदोंग रिंपोछे भारतीय शिक्षा व्यवस्था में आमूल-चूल परिवर्तन के पक्षधर हैं।

उनका कहना है कि यहां की शिक्षा पर पाश्चात्य संस्कृति प्रभावी है। गुरुवार को अमर उजाला से बातचीत में प्रो. सामदोंग रिंपोछे ने शिक्षा, राजनीति, भारत-तिब्बत और भारत-चीन संबंधों पर चर्चा की।

प्रो. सामदोंग रिंपोछे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभी तक के कार्यकाल को सराहा है। कहा कि मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बेहद करीब होने के बाद भी महात्मा गांधी जी के सिद्धांतों से प्रभावित दिखते हैं। जबकि संघ के लोग गांधी जी का नाम लेना भी पसंद नहीं करते हैं। कहा कि कालेधन की वापिस पर पीएम मोदी का जल्दबाजी में दिया गया बयान था।

 

भारत-चीन संबंध पर प्रो. सामदोंग रिंपोछे का कहना है कि भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशी कूटनीतिक मामले में अभी तक सफल रहे हों। लेकिन चीन जैसे देश से अच्छे संबंध स्थापित करना मुमकिन नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश है जबकि चीन में तानाशाह और साम्यवाद है। इस वजह से दोनों देशों का नेतृत्व चाहे भी तो आपसी संबंध प्रगाढ़ नहीं हो सकते।

प्रयोगात्मक शिक्षा जरूरी
प्रो. सामदोंग रिंपोछे ने कहना है कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था मैकाले की शिक्षा पद्धति से नहीं निकल पाई है। यहां अधिकतर लोगों का दिन गुड मॉर्निंग से शुरू होता है और ओके पर खत्म होता है।

कहा कि शिक्षा में सुधार के लिए आजादी के बाद से अब तक कई आयोग गठित किए गए लेकिन नतीजा सिफर ही रहा है। कहा कि प्रयोगात्मक शिक्षा और महात्मा गांधी द्वारा अंतिम समय में दिए शिक्षा के नेताली सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। कहा कि देश की तरक्की के लिए प्रयोगात्मक शिक्षा बहुत जरूरी है।

प्रो. सामदोंग रिंपोछे मानते हैं कि तिब्बत की आजादी फिलहाल दूर-दूर तक नजर नहीं आती है। कहा कि चीन की दमनकारी नीतियों के खिलाफ पूरा विश्व चुप है। कहा कि डेढ़ लाख से अधिक तिब्बती निर्वासित जीवन जी रहे हैं।

इनमें केवल भारत में ही 90 हजार तिब्बती हैं। लेकिन इनके बारे में कोई बोलने वाला नहीं है। कहा कि वियतनाम में एक व्यक्ति के आत्मदाह के बाद उथल-पुथल हो गई थी। लेकिन तिब्बत में चीनी सरकार के दमनचक्र के खिलाफ 133 लोग आत्मदाह कर चुके हैं।

चीन ने तिब्बत की सांस्कृतिक विरासत पर भी हमला किया है। लेकिन तिब्बत की संस्कृति और सभ्यता खत्म नहीं होने वाली। कहा कि तिब्बत सरकार और प्रशासन स्वायत्तता एवं स्वाधीनता के बीच बंटे हैं। कुछ लोग पूर्ण स्वायत्तता की बात करते हैं, जबकि तिब्बत में रह रहे लोग स्वाधीनता पर अडिग हैं।

Link of the website: http://www.dehradun.amarujala.com/feature/city-news-dun/former-prime-minister-of-tibet-at-mussoorie-hindi-news/

 


विशेष पोस्ट

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

13 May at 10:44 am

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

9 May at 11:40 am

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

9 May at 10:26 am

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

8 May at 9:05 am

परम पावन दलाई लामा ने दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

7 May at 9:10 am

संबंधित पोस्ट

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

2 weeks ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

2 weeks ago

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

2 weeks ago

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

2 weeks ago

परम पावन दलाई लामा ने दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

3 weeks ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service