भाषा
བོད་ཡིག中文English

तिब्बत चीन का हिस्सा नही : इंद्रेश

February 8, 2016

दैनिक जागरण, 7 फ़रवरी 2016

07_02_2016-6jkcd23dddजागरण संवाददाता, जम्मू: राष्ट्रीय स्वंसेवक संघ के केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि तिब्बत चीन का हिस्सा नहीं है। इस बात को मानने की जरुरत है। वहीं, पूर्व उप-मुख्यमंत्री डा0 निर्मल सिंह ने भी चीन को 1949 वाला चीन न बताकर उसी अनुरुप अपनी नीति बनाने पर जोर दिया।

शनिवार को लददाख फांदे छोकस्पा की ओर से हिमालय की सुरक्षा में राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय भूमिका विषय पर आयोजित सेमिनार में इंद्रेश कुमार ने कहा कि लोगों का मत तो यही है। जब कभी राजनेताओं में भी ऐसी ताकत आ जाएगी तो वे भी एक दिन जरुर बोलेंगे कि तिब्बत चीन का हिस्सा नहीं है। भारत की बड़ी भूल थी, जिसने कभी तिब्बत को चीन का हिस्सा कहने में सहमति जता दी थी। आज हमें माहौल तैयार करना होगा। तिब्बत के लोगों की पीड़ा को भी समझते हुए उनकी सहायता के लिए आगे आना होगा। उन्होंने चीन को नहीं, बलिक तिब्बत को देश का प्राकृतिक पड़ोसी बताया और कहा कि हम पुराने मित्र रहे  हैं और सीमा पर संयुक्त चौकसी करते रहे है।

वहीं, दूसरी और हिमालय के सीमांत में चीन द्वारा बढ़ार्इ जा रही ताकत पर इंद्रेश कुमार जमकर बरसे। उन्होंने केंद्र सरकार को चेताते हुए कहा कि चीन को समझने में भूल न की जाए। बार्डर पर विकास के नाम पर चीन महज अपनी सैन्य ताकत बढ़ा रहा है, इसे समझने की जरूरत है। इंद्रेश कुमार ने कहा कि सीमा पर चीन ने 16 हजार लोगों के लिए 4500 किलोमिटर लंबा मार्ग बनाया और वहां दो लाख सेना की नफरी लगा दी। इसका मतलब समझा जाए। दोस्ती के नाम पर चीनी सैनिक हमारे क्षेत्र में घुस आते हैं और अपने झंडे लगाते हैं और इसे सैन्य एक्सरसाइज बताया जाता है। वहीं, ऐसी मिसाइलें तैनात कर रखी हैं, जिसकी मार देश और उसके बाहर तक है। यह दोस्ती के संकेत नहीं। हिमालय क्षेत्र में सौंदर्य बढ़ाने व विकास करने के रूप में छिपे चीनी राक्षस को पहचानने की जरूरत है।

वहीं, पूर्व उप-मुख्यमंत्री डा0 निर्मल सिंह ने कहा कि चीन अब 1949 वाला चीन नहीं रहा। देश को उसी अनुरूप अपनी नीति बनानी चाहिए। उन्होंने सीमा पर आइटीबीपी को मजबूत करने, पोस्टें बढ़ाने, सीमापर स्मार्ट सिटी की तरह स्मार्ट विपेज बनाने पर बल दिया। अंत में बि्रगेडियर सेचेत सिंह ने आए हुए मेहमानों का आभार व्यक्त किया।

Link of news: http://www.jagran.com/jammu-and-kashmir/jammu-13551037.html


विशेष पोस्ट

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

December 10, 2025

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

December 2, 2025

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

November 25, 2025

परम पावन दलाई लामा ने ऑस्ट्रेलियन-तिब्बतन नेशनल एसोसिएशन, तिब्बती कम्युनिटीज यूरोप और तिब्बती यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

October 8, 2025

संबंधित पोस्ट

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

1 month ago

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

1 month ago

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

1 month ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

2 months ago

परम पावन दलाई लामा ने ऑस्ट्रेलियन-तिब्बतन नेशनल एसोसिएशन, तिब्बती कम्युनिटीज यूरोप और तिब्बती यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

3 months ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service