भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

दलाईलामा से मिलने पहुंचेंगी चार नोबेल विजेता

September 30, 2014

अमर उजाला, 29 सितंबर 2014

DLO_2123_dalai-three-laureates-300x199विश्व की चार नोबेल पुरस्कार विजेता जोडी विलियम्स, लेमाह गबोई, तवाकोल करमान, शिरिन इबादी धर्मशाला में बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा से मिलने मंगलवार को पहुंचेंगी। चारों नोबेल शांति पुरस्कार विजेता महिलाएं दो अक्तूबर तक मैकलोडगंज में ही रहेंगी।

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन का सूचना एवं अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग 14वें दलाईलामा को नोबेल शांति पुरस्कार देने की 25वीं वर्षगांठ पर 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी जयंती पर मैकलोडगंज स्थित मुख्य बौद्ध मंदिर में समारोह आयोजित कर रहा है।

इसी समारोह में शिरकत करने के लिए ये चारों हस्तियां मैकलोडगंज पहुंच रही हैं। डीआईआईआर के प्रेस अधिकारी शेरिंग वांगचुक ने बताया कि चारों नोबेल पुरस्कार विजेता 30 सितंबर को धर्मशाला पहुंचेंगी।

दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में 13 से 15 अक्तूबर को होने वाले नोबेल पुरस्कार विजेताओं के विश्व शिखर सम्मेलन में धर्मगुरु दलाईलामा को निमंत्रण मिलने के बावजूद वीजा नहीं मिलने से नोबेल पुरस्कार विजेता जोडी विलियम्स, लेमाह गबोई, तवाकोल करमान, शिरिन नाराज हैं और उन्होंने विश्व शिखर सम्मेलन का बहिष्कार कर दिया है। ये सम्मेलन में भाग लेने दक्षिण अफ्रीका नहीं जाएंगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि दलाईलामा को वीजा दिलाने के लिए चारों नोबेल पुरस्कार विजेता धर्मशाला से दक्षिण अफ्रीकी सरकार पर दबाव बनाएंगी।

जोडी विलियम्स: अमेरिका की निवासी जोडी विलियम्स को 1997 में अंतरराष्ट्रीय अभियान चलाकर बारूदी सुरंगों को प्रतिबंधित कराने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिला था। विलियम्स बारूदी सुरंगों को प्रतिबंधित कराने के लिए चले अंतरराष्ट्रीय अभियान की संस्थापक समन्वयक हैं। यह अभियान अक्तूबर 1992 को लांच किया गया था।

शिरिन इबादी: ईरान की पहली महिला जज शिरिन इबादी को 2003 में लोकतंत्र और मानवाधिकारों के लिए किए प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिला था। 1979 में खोमिनी की क्रांति के दौरान उन्हें जज के पद से बर्खास्त कर दिया गया था। उसके बाद इबादी ने लीगल प्रैक्टिस शुरू कर अधिकारियों की ओर सताए गए लोगों की रक्षा की। उन्होंने मौलिक मानवाधिकारों और विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों के अधिकारों के लिए कड़ा संघर्ष किया।

लेमाह गबोई: लाइबेरिया निवासी लेमाह गबोई को महिलाओं के अधिकारों के लिए अहिंसात्मक संघर्ष करने को लेकर 2011 में नोबेल शांति पुरस्कार मिला था। गबोई लाइबेरिया की शांति एवं सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ महिला अधिकारों की हिमायती हैं। वह मोनरोविया स्थित गबोई पीस फाउंडेशन अफ्रीका की संस्थापक एवं अध्यक्ष हैं। गबोई ने अहिंसात्मक आंदोलन का नेतृत्व कर इसाई और मुस्लिम महिलाओं को एक साथ लाकर लाइबेरिया में 14 वर्ष तक चले गृह युद्ध 2003 में समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

तवाकोल करमान: यमन की पत्रकार, राजनीतिज्ञ और अल इसलाह राजनीतिक पार्टी एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता तवाकोल करमान को 2011 में महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों के लिए अहिंसात्मक संघर्ष के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिला था।

2011 में वह यमन विद्रोह के दौरान अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक चेहरा बन गईं। करमान को यमन के लोग लौह महिला और क्रांति की मां के नाम से पुकारने लगे।


विशेष पोस्ट

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

13 May at 10:44 am

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

9 May at 11:40 am

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

9 May at 10:26 am

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

8 May at 9:05 am

परम पावन दलाई लामा ने दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

7 May at 9:10 am

संबंधित पोस्ट

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

2 weeks ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

2 weeks ago

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

2 weeks ago

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

2 weeks ago

परम पावन दलाई लामा ने दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

3 weeks ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service