भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

पुडुचेरी में निर्वासित तिब्बती संसद द्वारा “तिब्बत मुद्दा भारत के लिए कितना महत्वपूर्ण है” शीर्षक पर पैनल चर्चा का आयोजन किया गया

January 23, 2019

tibet.net

पुडुचेरी। निर्वासित तिब्बती संसद ने पुडुचेरी के श्री अरविन्दर शिक्षण संस्थान के सहयोग से 4 फरवरी को श्री अरविन्दर इंजीनियरिंग कॉलेज में एक पैनल परिचर्चा का आयोजन किया( इसका शीर्षक था- “भारत के लिए तिब्बत मुद्दा कितना महत्वपूर्ण है”।

इस पैनल चर्चा में पैनलिस्ट, विद्वान, प्रोफेसर, शोधकर्ता, श्री अरविंद्र इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र, ऑरोविले में स्थित तिब्बती संस्कृति मंडप के छात्र और कर्मचारी, स्थानीय मीडियाकर्मी और तिब्बत संसद की आयोजन समिति के सदस्य, जिसमें डिप्टी स्पीकर आचार्य येशि फुंट्शोक शामिल थे, ने भाग लिया। सांसद गेशेमोनलम थारचिन, सांसद ग्वेत्संग न्गवांग थारपा और संसदीय सचिवालय स्टाफ तेनजिन शेरप आदि ने हिस्सा लिया।

डिप्टी स्पीकर आचार्य येशि फुंट्सोक ने पैनल चर्चा के उद्देश्यों के बारे में बताया और प्रत्येक पैनलिस्ट का परिचय दिया।

तिब्बत और चीन मामलों के विद्वान श्री क्लाउडे अर्पि ने पैनल चर्चा की अध्यक्षता की और तिब्बत के मुद्दे के महत्व पर प्रकाश डाला।

इसके बाद लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. मलिक (भारतीय सेना के पूर्व उप प्रमुख) ने ‘तिब्बत पर भारतीय सुरक्षा के प्रभाव’विषय पर अपनी बात रखी और बताया कि किस तरह से तिब्बत के अपहरण के बाद चीन सरकार की ओर से भारत को समस्याओं का सामना करना पड़ा। लेफ्टिनेंट जनरल ने भारत के लिए तिब्बत के मुद्दे के महत्व पर आगे बात की। उन्होंने जब तिब्बत एक स्वतंत्र देश था, तब के अच्छे समय को याद करते हुए कहा कि भारत और तिब्बत के बीच तब कोई सीमा विवाद नहीं था।

प्रो जी.एस. मूर्ति (आंध्र प्रदेश में रसायन शास्त्र विभाग के पूर्व निदेशक) ने तिब्बत की संस्कृति और धर्म के महत्व पर बात रखी। तिब्बत और भारत की संस्कृतियों के बीच के घनिष्ठ संबंधों के बारे में विस्तार से बताते हुए प्रो मूर्ति ने तिब्बती लोगों की विनम्रता और करुणा पर विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने आगे कहा कि चीन द्वारा तिब्बत पर कब्जे के बाद भी तिब्बत में और उसके बाहर तिब्बतियों ने अलग-अलग तिब्बती संस्कृति और धर्म को सुरक्षति और संरक्षित रखने में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने इस प्रवृत्ति को धर्मशाला  में परम पावन दलाई के निवास स्थान, लामाओं और केंद्रीय तिब्बती प्रशासन की यात्रा के दौरान देखी थी। परम पावन दलाई लामा के कई बार दर्शन करने और उन्हें सुनने का सौभाग्य प्राप्त कर चुके प्रो मूर्ति ने तिब्बत की संस्कृति और भारत के धर्म के महत्व के बारे में बोलते हुए कहा कि तिब्बत में कैलाश पर्वत भारतीय हिंदुओं के लिए एक पवित्र स्थल माना जाता है जो आज तिब्बत के चीन के नियंत्रण में होने के कारण तीर्थयात्रा के लिए कठिनाइयों से भरा हुआ हैं। इसलिए तिब्बत के मुद्दे को हल करने के तिब्बती संघर्ष का समर्थन करना भारतीयों के लिए बेहद जरूरी है।

पैनल चर्चा के अध्यक्ष श्री क्लाउडे अर्पि ने 1950 के पहले और बाद की भारतीय विदेश नीति के बीच अंतर के बारे में बात रखी। विशेष रूप से 1962 के चीन-भारत युद्ध के बाद भारतीय विदेश नीति में बदलाव की चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत और चीन के बीच डोकलाम मुद्दा इसलिए हुआ है क्योंकि तिब्बत के मुद्दे पर भारत की नीतियां त्रुटिपूर्ण रही हैं। चूंकि केंद्रीय तिब्बती प्रशासन का राजनीतिक दृष्टिकोण ‘मध्यम मार्ग दृष्टिकोण’ है,  उन्होंने कहा कि भारत के नेताओं और अधिकारियों को चीनी नेताओं से मिलते समय तिब्बत के मुद्दे और मध्यम मार्ग दृष्टिकोण को जरूर उठाना चाहिए।

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के तिब्बत नीति संस्थान के रिसर्च फेलो श्री टेम्प्पल ग्येलत्सेन जल्मा ने श्तिब्बत के पर्यावरण का भारत पर प्रभावश् विषय पर बात की। उन्होंने मुख्य रूप से चार उप-विषयों को गिनाया। इनमें  तिब्बत दुनिया की छत के रूप में, तिब्बत मीठे पानी के स्रोत के रूप में, तिब्बत दुनिया के तीसरे ध्रुव के रूप में और तिब्बत को एशिया के मीठे पानी के  स्रोत के रूप में बताया।

उन्होंने कहा कि दस विभिन्न देशों के लगभग 1.5 अरब लोग तिब्बत की छह नदियों से बहने वाले पानी पर निर्भर हैं लेकिन तिब्बत के पारिस्थितिकी तंत्र के महत्वपूर्ण घटक जलवायु परिवर्तन और चीनी सरकार की विफल नीतियों के कारण बड़े परिवर्तनों से गुजर रहे हैं। इसलिए  उन्होंने सभी पड़ोसी देशों, विशेषकर भारत से अनुरोध किया कि वे चीनी नीतियों का विरोध करें और भविष्य में तिब्बत के पानी के संबंध में एक समझौते पर हस्ताक्षर कराने का प्रयास करें।

चर्चा के समापन के दौरान, श्री अरविंदर इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य श्री के- गणेश ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया। अंत में उपसभापति आचार्य येशि फुंट्सोक ने पैनलिस्ट, कॉलेज के प्रिंसिपल और आयोजन समिति के अन्य सदस्यों को स्मृति चिन्ह और पारंपरिक तिब्बती खता भेंट किए।

तिब्बती सांसदों ने भी पैनल चर्चा के उपस्थित लोगों के बीच निर्वासित तिब्बती संसद के विभिन्न प्रकाशनों को वितरित किया।


विशेष पोस्ट

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

13 May at 10:44 am

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

9 May at 11:40 am

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

9 May at 10:26 am

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

8 May at 9:05 am

परम पावन दलाई लामा ने दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

7 May at 9:10 am

संबंधित पोस्ट

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

1 week ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

2 weeks ago

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

2 weeks ago

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

2 weeks ago

परम पावन दलाई लामा ने दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

2 weeks ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service