भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

प्रेस स्टेटमेंट

January 30, 2013

tibet.net, 29 जनवरी 2013

धर्मशाला भारत स्थित केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कशाग और निर्वासित तिब्बती संसद 30 जनवरी से 2 फरवरी 2013 तक नर्इ दिल्ली में तिब्बती जनता के लिए एकजुटता अभियान का आयोजन कर रहे हैं। इस अभियान का उद्देशय तिब्बत के भीतर रहने वाली तिब्बती जनता के प्रति एकजुटता दिखाना, उनके बारे में जागरूकता बढ़ाना और तिब्बत के भीतर के दु:खद हालात के बारे में अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाना है।

इस तरह की चरम कार्रवार्इ न करने के केंद्रीय तिब्बती प्रशासन की बार-बार अपील के बावजूद विरोध प्रदर्शन के किसी परंपरागत स्वरूप के लिए कोर्इ जगह न बचे होने की वजह से तिब्बत में आत्मदाह की अभूतपूर्व लहर चल रही है। वर्ष 2009 से अब तक 99 तिब्बतियों ने चीन सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए खुद को आग लगा लिया है। ऐसा सबसे हाल का वाकया 22 जनवरी, 2013 को हुआ है, जब कुंछोक क्याब नाम के एक तिब्बती ने आत्मदाह कर लिया। वे अपने पीछे जो संदेश छोड़कर गए हैं, वह असल में आज़ादी और परमपावन दलार्इ लामा को तिब्बत वापस लाने की उनकी प्रेरणा और आकांक्षा का इच्छापत्र है। आत्मदाह की असल वजहों का पता लगाए जाने की जगह चीन सरकार ने हमेशा ही इसके लिए परमपावन दलार्इ लामा और बाहरी ताकतों को जिम्मेदार ठहराया है।

चीन सरकार ने आत्मदाह की घटनाओं की प्रतिक्रिया में और दमनकारी कदम उठाए हैं। उन्होंने समूचे अशांत इलाके की घेराबंदी कर दी है और पत्रकारों, पर्यटकों और अन्य यात्रियों को तिब्बत में नहीं जाने दिया जा रहा। इसके अलावा उन्होंने अशांति के केंद्र बन चुके जगहों पर जनमुक्ति सेना (पीएलए) और सशस्त्र जन पुलिस (पीएपी) के जवानों की भरमार लगा दी है। इससे यह साफ है कि चीन प्रतिरोध की नर्इ ताकतों को कठोर उपायों से काबू करना चाहता है। इन घटनाओं में जिनके भी शमिल होने का संदेह है, उनके परिवारों और रिश्तेदारों को निशना बनाया जा रहा है।

पिछले 60 साल से भी ज्यादा समय से राजनीतिक दमन, सांस्कृतिक विलोपन, जनसंख्या के स्थानांतरण, नस्लीय भेदभाव, आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से हाशियाकरण और भारी पर्यावरण विनाश जैसी असामान्य नीतियों की वजह से तिब्बत में नरसंहार और बढ़ा है। केंद्रीय तिब्बती प्रशासन  संयुक्त राष्ट्र सहित दुनिया की विभिन्न सरकारों द्वारा इस संबंध में जतार्इ गर्इ चिंता का स्वागत करता है, लेकिन चीन को यह समझाने के लिए अभी काफी कुछ किए जाने की जरूरत है कि वह मध्यम मार्ग नीति के माध्यम से दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद हल निकालने के लिए परमपावन दलार्इ लामा के विशेष दूतों के साथ वार्ता करे।

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन तिब्बत के भीतर रहने वाले तिब्बतियों के साथ एकजुटता से खड़ा है और भारत के साथ ही समूचे अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह करता है कि वे चीन से यह अनुरोध करें कि वह:
• मीडिया, संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय तथ्यान्वेशी दलों के प्रतिनिधियों को बिना किसी बाधा के तिब्बत के भीतर जाने दे और उन्हें आत्मदाह के असल कारणों का पता लगाकर इस बारे में रिपोर्ट तैयार करने दे।
• सरकारी, संसदीय और राजनयिक प्रतिनिधिमंडलों को तिब्बत में जाने दे ताकि वे तिब्बत की जमीनी हकीकत से रूबरू हो सकें।
• तिब्बत में अपनी विफल कठोर नीतियों की समीक्षा करे और तिब्बत मसले को वार्ता के माध्यम से हल कर तिब्बती जनता की वाजिब शिकायतों को दूर करे।

 

डा. लोबसांग सांगे                                                                                                                                     श्री पेनपा सेरिंग
सिक्योंग                                                                                                                                                   निर्वासित तिब्बती संसद के  अध्यक्ष
तिब्बत के राजनीतिक प्रमुख

 


विशेष पोस्ट

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कर्मचारियों ने परम पावन दलाई लामा से मुलाक़ात की

12 May at 10:07 am

बुद्ध पूर्णिमा (वेसाक) के अवसर पर परम पावन दलाई लामा का संदेश

1 May at 9:42 am

संदेश

31 Mar at 9:22 am

परम पावन दलाई लामा के दीर्घायु के लिए तीन तिब्बती समूहों द्वारा प्रार्थनाएं अर्पित

25 Mar at 10:05 am

परम पावन दलाई लामा ने भारत में तिब्बत मुद्दे का समर्थन करने वाले कोर ग्रुप द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थनाओं में भाग लिया

11 Mar at 9:07 am

संबंधित पोस्ट

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कर्मचारियों ने परम पावन दलाई लामा से मुलाक़ात की

3 weeks ago

बुद्ध पूर्णिमा (वेसाक) के अवसर पर परम पावन दलाई लामा का संदेश

4 weeks ago

संदेश

2 months ago

परम पावन दलाई लामा के दीर्घायु के लिए तीन तिब्बती समूहों द्वारा प्रार्थनाएं अर्पित

2 months ago

परम पावन दलाई लामा ने भारत में तिब्बत मुद्दे का समर्थन करने वाले कोर ग्रुप द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थनाओं में भाग लिया

3 months ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service