भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में डीआईआईआर तिब्बत जागरुकता वार्ता का आयोजन

October 7, 2024

मानवाधिकार डेस्क के तेनजिन कुंखेन ने भक्त नरसिंह मेहता विश्वविद्यालय, जूनागढ़ में अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया।

धर्मशाला। सूचना और अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग (डीआईआईआर) ने वाराणसी और गुजरात के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में दो सप्ताह की तिब्बत जागरुकता वार्ता शृंखला और तिब्बत संग्रहालय प्रदर्शनी का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस अभियान का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को भारत के साथ तिब्बत के चिरस्थायी संबंधों और चीनी सरकार के दमनकारी शासन और नीतियों के तहत तिब्बत के अंदर की गंभीर वर्तमान स्थिति के बारे में जागरूक करना था। इस अभियान में १३ विश्वविद्यालयों में कुल १३४८ प्रतिभागियों से संपर्क और संवाद किया गया।

वार्ता के दौरान, तेनज़िन कुनखेन और रिनचेन जैसे वक्ताओं ने तिब्बत की वर्तमान मानवाधिकार चुनौतियों का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया। उन्होंने तिब्बत के वैश्विक महत्व पर जोर दिया और भारतीय छात्रों से अपने शैक्षणिक कार्यों में इन मुद्दों को शामिल करने का आग्रह किया। वक्ताओं ने उपस्थित लोगों को तिब्बत की स्थिति के बारे में जागरुकता बनाए रखने के लिए पत्रिकाओं में लेख लिखकर चल रही बातचीत को उजागर करने और इस क्षेत्र की चिंताओं पर विद्वतापूर्ण बहस चलाकर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के महत्व पर प्रकाश डाला।

वाराणसी में तिब्बत जागरुकता वार्ता
तिब्बत वार्ता का पहला चरण २३ -२४ सितंबर को वाराणसी के तीन अहम संस्थानों में आयोजित किया गया। इनमें केंद्रीय उच्च तिब्बती अध्ययन संस्थान में आयोजित वार्ता में २५० छात्रों और संकाय सदस्यों ने भाग लिया, जबकि मालवीय शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के कार्यक्रम में १०० प्रतिभागियों ने भाग लिया। अभियान का तीसरा स्थल प्रतिष्ठित काशी हिंदू विश्वविद्यालय रहा जहां २० तिब्बती छात्रों के माध्यम से विविध दर्शक वर्ग तक इसका विस्तार हुआ।

गुजरात में तिब्बत जागरुकता वार्ता
गुजरात बीटीएस के राज्य अध्यक्ष श्री भावेश जोशी के नेतृत्व में भारत-तिब्बत संघ (बीटीएस) के जीवंत और स्नेही टीम ने गुजरात में भारत-तिब्बत संघ के सदस्यों ने न केवल वार्ता की व्यवस्था करने में सहायता की, बल्कि राज्य में परिवहन और आवास की सुविधा भी प्रदान की। इस टीम ने राज्य क विभिन्न विश्वविद्यालयों में डीआईआईआर कर्मचारियों के साथ उनकी प्रस्तुतियों के दौरान जागरुकता अभियान के प्रभाव को मजबूत किया। यह साझेदारी भारत में तिब्बती मुद्दों के लिए समर्थन के बढ़ते नेटवर्क को उजागर करती है और अंतर-सांस्कृतिक समझ और संवाद को बढ़ावा देने में स्थानीय संगठनों की प्रभावशीलता को रेखांकित करती है।

वडोदरा (३० सितंबर)

महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा (एमएसयू) (३० सितंबर): यहां पर ‘मिडिल वे पॉलिसी आउटरीच’ कार्यक्रम में २० तिब्बती छात्रों ने हिस्सा लिया।

पारुल यूनिवर्सिटी (०१ अक्तूबर) : ६५ भारतीय छात्र और शिक्षक शामिल हुए।

राजकोट (०३ अक्तूबर):

श्रीमती कंसागर कॉलेज में २३५ छात्राएं और २७ अन्य लोग शामिल।

वीवीपी इंजीनियरिंग कॉलेज: २५० प्रोफेसर, तकनीकी और शैक्षणिक कर्मचारी और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की भागीदारी रही।

सौराष्ट्र विश्वविद्यालय: ६५ छात्र और शिक्षक शामिल हुए।

जूनागढ़ (०४ अक्तूबर):

वाणिज्य और विधि कॉलेज: १२० छात्राएं और २२ संकाय सदस्य आए।
भक्त नरसिंह मेहता विश्वविद्यालय: १५८ छात्र और २० संकाय सदस्य पहुंचे।
जूनागढ़ कृषि विश्वविद्यालय: कुलपति के साथ बैठक हुई।

मीडिया कवरेज और प्रभाव की व्यापकता

गुजरात के राजकोट और जूनागढ़ में ‘तिब्बत जागरुकता वार्ता’ शृंखला ने महत्वपूर्ण गुजराती समाचार पत्रों का ध्यान प्रमुखता से आकर्षित किया। इससे अभियान के प्रचार में काफी वृद्धि हुई। अकिला न्यूज और गुजरात समाचार जैसे प्रमुख अखबारों ने इन कार्यक्रमों का व्यापक कवरेज किया, जिससे तिब्बत का मुद्दा क्षेत्र में सार्वजनिक चर्चा में सबसे आगे आ गया। अपने व्यापक पाठक वर्ग और प्रभाव रखने के लिए जाने जाने वाले इन समाचार पत्रों ने गुजरात भर के विशाल पाठक वर्ग तक वार्ता के बारे में जानकारी प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक स्थानीय समाचार पत्र ने भी तिब्बत जागरुकता वार्ता और वाराणसी में तिब्बत संग्रहालय प्रदर्शनी को कवर और प्रकाशित किया। इसमें न केवल अभियान के प्रमुख संदेशों को उजागर किया गया बल्कि तिब्बत की सांस्कृतिक विरासत और वर्तमान चुनौतियों में रुचि जगाने का भी काम किया गया।

इन समाचार पत्रों की लोकप्रियता और व्यापक प्रसार को देखते हुए, यह अनुमान लगाया जा सकता है कि मीडिया कवरेज ने तिब्बत जागरुकता संदेश के संपर्क में आने वाले लोगों की संख्या में तेजी से वृद्धि की है, जो विश्वविद्यालय की वार्ता में प्रत्यक्ष प्रतिभागियों से कहीं अधिक है। मीडिया के माध्यम से मुद्दे का यह विस्तारीकरण तिब्बत से संबंधित मुद्दों पर सार्वजनिक बहस को अधिक सूचनात्मक और लोगों के जुड़ाव को बढ़ावा देने में सहायक रहा है।

उत्साहजनक प्रतिक्रिया और जुड़ाव

वाराणसी और गुजरात के विश्वविद्यालयों में तिब्बत जागरुकता वार्ता शृंखला को अत्यधिक सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इस अभियान की सफलता को इन शब्दों में रेखांकित किया जा सकता है कि यह अपने संदेश को प्रभावी ढंग से व्यक्त करने में सफल रहा। पूरे सत्र के दौरान भारतीय छात्रों और संकाय सदस्यों ने उल्लेखनीय उत्साह दिखाया और वक्ताओं से विचारोत्तेजक प्रश्न कर उन्हें इसका उत्तर देने के लिए प्रेरित किया। ये प्रश्नोत्तर तिब्बत की संस्कृति, इतिहास और बिगड़ती वर्तमान स्थिति में गहरी रुचि से संबंधित थे। वार्ता ने जीवंत चर्चाओं को जन्म दिया, जिसमें उपस्थित लोगों ने भारत-तिब्बत संबंधों के विभिन्न पहलुओं और तिब्बत के अंदर तिब्बती लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों की गंभीरता के बारे में जिज्ञासा व्यक्त की। वाराणसी के केंद्रीय उच्च तिब्बती अध्ययन संस्थान से लेकर गुजरात के सौराष्ट्र विश्वविद्यालय तक अभियान में शामिल किए गए सभी संस्थानों में लगातार उत्साहपूर्ण स्वागत, जागरुकता और भारतीय छात्रों और शिक्षाविदों के बीच एकजुटता की भावना को बढ़ावा देने में वार्ता की प्रभावशीलता को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। वक्ताओं ने कहा कि यह व्यापक जुड़ाव और समर्थन उनकी अपेक्षाओं से कहीं अधिक है, जो जागरुकता अभियान के महत्व और समयबद्धता को पुष्ट करता है।

तिब्बत टॉक की समाचार क्लिप को अकीला न्यूज़ द्वारा विस्तार से प्रकाशित किया गया।
गुजरात समाचार में तिब्बत टॉक की समाचार क्लिप प्रकाशित की गई।
रिनचेन और तेनजिन कुंखेन, सौराष्ट्र विश्वविद्यालय के सामाजिक कार्य विभाग के छात्रों के साथ।
गुजरात भारत तिब्बत संघ के वक्ता और ऊर्जावान सदस्य वी.वी.वी.पी. इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य और संकाय सदस्यों के साथ।
एसएमटी कंसागरा महिला कॉलेज की छात्राएं ध्यानपूर्वक तिब्बत टॉक को सुनती हुईं।
वक्ता पारुल विश्वविद्यालय, वडोदरा के छात्रों के साथ। वक्ता पारुल विश्वविद्यालय, वडोदरा के छात्रों के साथ। वक्ता पारुल विश्वविद्यालय, वडोदरा के छात्रों के साथ।
रिनचेन, जूनागढ़, गुजरात के कॉमर्स और लॉ कॉलेज में संबोधित करते हुए।
चित्र में (बाएँ से दाएँ) मालवीय शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के निदेशक, रिनचेन, कुंखेन और श्री अंजन मिश्रा (बीटीएस, वाराणसी के सदस्य) हैं।
केंद्रीय उच्च तिब्बती अध्ययन संस्थान, सारनाथ, वाराणसी में बोलते हुए
वक्ता और बीटीएस सदस्य (बाएं से दाएं) श्री भावेश जोशी, डॉ. निखिलभाई, डॉ. मृणालिनी ठाकुर (दाएं से तीसरे) प्राचार्य और प्रोफेसर के साथ।
श्री भावेश जोशी भक्त नरसिंह मेहता विश्वविद्यालय में सभा को संबोधित करते हुए।

विशेष पोस्ट

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

13 May at 10:44 am

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

9 May at 11:40 am

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

9 May at 10:26 am

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

8 May at 9:05 am

परम पावन दलाई लामा ने दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

7 May at 9:10 am

संबंधित पोस्ट

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने टीसीसीसी तिब्बती भाषा एवं संस्कृति स्कूल में तिब्बतियों को संबोधित किया

2 days ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने बेलेविले-ट्रेंटन तिब्बती समुदाय का पहला आधिकारिक दौरा किया

2 days ago

सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग ने अपर टीसीवी स्कूल में 11वें पंचेन लामा के जबरन गायब होने की 30वीं वर्षगांठ मनाई

4 days ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने कनाडाई संसद सदस्य य्वोन बेकर से मुलाकात की

4 days ago

सांसद तेनपा यारफेल और फुरपा दोरजी ग्यालधोंग ने नेपाल में दोथांग नोरज़िनलिंग का दौरा किया

5 days ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service