भाषा
བོད་ཡིག中文English

भारत व तिब्बत के ज्ञान का होगा आदान-प्रदान

July 4, 2013

दैनिक जागरण, 4 जुलाई 2013

04_07_2013-03cty-21-c-2जागरण प्रतिनिधि, शिमला : ‘भारत-तिब्बत ज्ञान संबंध व परंपरा’ विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ बुधवार को किया गया। इसकी शुरुआत लोक प्रशासन संस्थान की निदेशक पूर्णिमा चौहान ने की। हिमाचल कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी और राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन नई दिल्ली द्वारा लोक प्रशासन संस्थान मशोबरा में पांच जुलाई तक यह सेमिनारआयोजित किया जा रहा है। तीन दिन तक चलने वाले इस राष्ट्रीय सेमिनार के पंच सत्र होंगे। इनमें बौद्ध धर्म, साहित्य, संस्कृति, भाषा, लिपि, वास्तुकला, आयुर्वेद, चित्रकला, मूर्तिकला इत्यादि विषयों पर केंद्रित 21 शोध पत्र पढ़े जाएंगे। इन्हें हिमाचल प्रदेश, वाराणसी, सारनाथ, सिक्किम, लखनऊ, उत्तार प्रदेश, दिल्ली व चंडीगढ़ के विद्वान प्रस्तुत करेंगे।

अकादमी के सचिव डॉ. देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि आरंभ में तिब्बत में अपनी भाषा और लिपि नहीं थी। सातवीं शताब्दी में तिब्बत सम्राट सोड-चेन-गंपो ने अपने विद्वान मंत्री थोन्मी संभोट को भारतीय लिपि और भाषा का अध्ययन करने भारत भेजा था, जिन्होंने भारतीय लिपि के आधार पर तिब्बती लिपि तैयार की। इस लिपि में भारतीय बौद्ध साहित्य, व्याकरण, आयुर्वेद, ज्योतिष, शिल्प, वास्तुकला इत्यादि के संस्कृत ग्रंथों का व्यापक अनुवाद हुआ। कालांतर में बहुत सारा अमूल्य ज्ञान भारत में नष्ट हो गया, जबकि तिब्बत में बचा रहा। डॉ. गुप्ता ने कहा कि आज भी भारतीय गोंपाओं और बौद्ध मठों में यह ज्ञान चलन में है। भारत और तिब्बत के मध्य इस ज्ञान के आदान-प्रदान की परंपरा के अंतर्गत राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन की योजना के तहत यह आयोजन शिमला में करवाया जा रहा है।

विशेष पोस्ट

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

December 10, 2025

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

December 2, 2025

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

November 25, 2025

परम पावन दलाई लामा ने ऑस्ट्रेलियन-तिब्बतन नेशनल एसोसिएशन, तिब्बती कम्युनिटीज यूरोप और तिब्बती यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

October 8, 2025

संबंधित पोस्ट

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

1 month ago

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

1 month ago

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

1 month ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

2 months ago

परम पावन दलाई लामा ने ऑस्ट्रेलियन-तिब्बतन नेशनल एसोसिएशन, तिब्बती कम्युनिटीज यूरोप और तिब्बती यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

3 months ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service