भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

११वें पंचेन लामा के जबरन अपहरण किए जाने की २९वीं बरसी पर डीआईआईआर का बयान

May 17, 2024


tibet.net
२९ साल बीते : अब तक ‘लापता’
पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी) के अधिकारियों ने आज से ठीक २९ साल पहले १९९५ में आज ही के दिन ११वें पंचेन लामा गेधुन चोएक्यी न्यिमा का अपहरण कर लिया था। उस समय पंचेन लामा मात्र छह साल के बच्चे थे और तिब्बती बौद्ध धर्म के सर्वोच्च धार्मिक नेताओं में से एक थे। १४ मई १९९५ को परम पावन १४वें दलाई लामा ने सार्वजनिक रूप से इस बच्चे को ११वें पंचेन लामा के रूप में चिह्नित किया था और आधिकारिक तौर पर उसे ‘जेट्सन तेनज़िन गेधुन येशी त्रिनले फुंटसोक पाल सांगपो’ नाम दिया था। तीन दिन बाद ही १७ मई को युवा पंचेन लामा अपने माता-पिता और पंचेन लामा की सीट ताशी ल्हुनपो मठ के मठाधीश चाद्रेल रिनपोछे के साथ ‘लापता’ हो गए। पंचेन लामा के पुनर्जन्म को परम पावन दलाई लामा द्वारा मान्यता दिए जाने को नकारते हुए चीनी अधिकारियों ने राजनीतिक उद्देश्यों के लिए उनके स्थान पर इस पीठ पर एक अन्य बच्चे को थोप दिया। २९ साल बाद आज भी पंचेन लामा, उनके माता-पिता और चाद्रेल रिनपोछे ‘लापता’ हैं और उनकी कोई खबर किसी को नहीं है।

इन वर्षों में अंतरराष्ट्रीय समुदाय, विभिन्न सरकारों, संगठनों, समर्थकों और दुनिया भर के तिब्बतियों ने ११वें पंचेन लामा का पता लगाने के लिए कई स्रोतों से व्यापक प्रयास किए हैं। पंचेन लामा का मूल नाम गेधुन चोएक्यी न्यिमा है। कुछ लोगों ने तो कई मौकों पर संयुक्त राष्ट्र में तथा चीनी प्रतिनिधिमंडलों के साथ सीधे तौर पर पंचेन लामा के स्वास्थ्य और ठिकाने के बारे में चिंता जताई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) के प्रवक्ता और सूचना एवं अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग के अतिरिक्त सचिव तेनजिन लेक्षय कहते हैं, ‘हम चीन द्वारा ११वें पंचेन लामा को लंबे समय से जबरन गायब किए जाने की निंदा करते हैं और पीआरसी सरकार से २९ वर्षों से कैद किए गए पंचेन लामा को तुरंत रिहा करने की अपनी मांग दोहराते हैं। पीआरसी सरकार के अलावा और कहीं यह संभव नहीं हो सकता है कि एक वयस्क को दुनियादारी से पूरी तरह अनजान रखा जाए और उसे दुनिया से छिपा कर रखा जाए। अभी तक अपहृत पंचेन लामा के बारे में एक भी विश्वसनीय जानकारी या तस्वीर नहीं है। हम पीआरसी सरकार से मांग करते हैं कि वह पंचेन लामा, उनके माता-पिता और चाद्रेल रिनपोछे की कुशलता और उनके निवास स्थान की विश्वसनीय जानकारी सार्वजनिक करे। जब तक सत्य सामने नहीं आ जाता, हम उनकी आजादी की मांग करते रहेंगे।’

पिछले महीने २४ अप्रैल को पंचेन लामा ३५ साल के हो गए। सीटीए ने दुनिया भर के कई अन्य लोगों की तरह उनकी अनुपस्थिति में उनका जन्मदिन मनाया। जब तक पीआरसी उन्हें ‘लापता’ रखेगा, तब तक पंचेन लामा की रिहाई के लिए अभियान चलाने के सीटीए के प्रयास जारी रहेंगे, पंचेन लामा की खोज जारी रहेगी।


विशेष पोस्ट

हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश से हुए नुकसान पर दुख व्यक्त किया गया

9 Sep at 10:50 am

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन ने 65वां तिब्बती लोकतंत्र दिवस मनाया

3 Sep at 10:45 am

पैंसठवें तिब्बती लोकतंत्र दिवस पर निर्वासित तिब्बती संसद का वक्तव्य

2 Sep at 10:32 am

परम पावन दलाई लामा लद्दाख में डेढ़ महीने से अधिक के प्रवास के बाद सुरक्षित धर्मशाला लौटे

2 Sep at 9:56 am

तिब्बती लोकतंत्र दिवस की पैंसठवीं वर्षगांठ पर कशाग का वक्तव्य

2 Sep at 9:38 am

संबंधित पोस्ट

पैंसठवें तिब्बती लोकतंत्र दिवस पर निर्वासित तिब्बती संसद का वक्तव्य

2 weeks ago

तिब्बती लोकतंत्र दिवस की पैंसठवीं वर्षगांठ पर कशाग का वक्तव्य

2 weeks ago

परम पावन महान 14वें दलाई लामा के 90वें जन्मदिन के अवसर पर निर्वासित तिब्बती संसद ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं

2 months ago

परम पावन महान 14वें दलाई लामा के 90वें जन्मदिन पर कशाग ने उन्हें शुभकामनाएं दीं, अतिथियों का आभार जताया

2 months ago

परम पावन की घोषणा दलाई लामा की परंपरा चलती रहेगी

3 months ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service