भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

एनएचआरसी के ५२वां सत्र शुरू होने पर तिब्बत में मानवाधिकारों की बिगड़ती स्थिति के खिलाफ तिब्बतियों का प्रदर्शन

February 28, 2023

tibet.net

जेनेवा। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के ५२वें सत्र के पहले दिन २७  फरवरी २०२३ को स्विट्जरलैंड और लिकटेंस्टीन के तिब्बती समुदाय ने चीनी सरकार की नीतियों के कारण तिब्बत में बिगड़ती मानवाधिकारों की स्थिति के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र भवन के सामने विरोध-प्रदर्शन किया।

आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों के अंतरराष्ट्रीय प्रसंविदा के कार्यान्वयन पर चीन की हाल ही में समाप्त समीक्षा के दौरान संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने चीन से उसकी ‘एकत्ववादी नीतियों’ और तिब्बत और अन्य क्षेत्रों में व्यापक अधिकारों के उल्लंघन पर सवाल उठाया। लगभग १० लाख तिब्बती बच्चों को उनके परिवारों से जबरन अलग करने के लिए आवासीय विद्यालयों की प्रणाली शुरू किए जाने की नीति ने संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों को और चिंतित कर दिया है। आवासीय विद्यालयों का उद्देश्य इन तिब्बती बच्चों को मूल चीनी नस्ल में विलीन करना भी है। चीन में, विशेष रूप से तिब्बत और चीनी सरकार के शासन के तहत अन्य क्षेत्रों में मानवाधिकारों की स्थिति की निगरानी के लिए संयुक्त राष्ट्र तंत्र की स्थापना के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों द्वारा बार-बार अपील किए जाने के बावजूद चीन द्वारा इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

सभा को संबोधित करते हुए तिब्बत ब्यूरो, जिनेवा के प्रतिनिधि थिनले चोएक्यी ने कहा कि ‘तिब्बत एक अनसुलझा अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण से चीनी सरकार द्वारा दशकों से तिब्बतियों के व्यापक मानवाधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है। यह समय है कि संयुक्त राष्ट्र तिब्बत पर ठोस कदम उठाए और अपने विशेषज्ञों की रिपोर्ट पर ध्यान देते हुए चीनी सरकार को तिब्बत और चीनी सरकार के शासन के तहत अन्य क्षेत्रों में मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार ठहराए। प्रतिनिधि ने संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों से आगामी सत्र के दौरान तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति को उठाने का आह्वान किया।

लिकटेंस्टीन के तिब्बती समुदाय के अध्यक्ष कर्मा चोएक्यी ने गो शेरब ग्यात्सो और अन्य मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के मामलों की याद दिलाया और उनकी बिना शर्त रिहाई की मांग की। स्विस-तिब्बती मैत्री संघ (फ्रांसीसी खंड) मार्गुराइट कॉन्टैट की प्रतिनिधि ने कहा कि चीनी सरकार द्वारा तिब्बत में ‘नस्ल संहार के द्वारा तिब्बतियों की पहचान को व्यवस्थित रूप से नष्ट करने की नीति’ चल रही है। उन्होंने कहा कि वह स्विस संसद में तिब्बत में मानवाधिकारों का मुद्दा उठाएंगी।


विशेष पोस्ट

बुद्ध पूर्णिमा (वेसाक) के अवसर पर परम पावन दलाई लामा का संदेश

1 May at 9:42 am

संदेश

31 Mar at 9:22 am

परम पावन दलाई लामा के दीर्घायु के लिए तीन तिब्बती समूहों द्वारा प्रार्थनाएं अर्पित

25 Mar at 10:05 am

परम पावन दलाई लामा ने भारत में तिब्बत मुद्दे का समर्थन करने वाले कोर ग्रुप द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थनाओं में भाग लिया

11 Mar at 9:07 am

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

10 Mar at 9:41 am

संबंधित पोस्ट

बुद्ध पूर्णिमा (वेसाक) के अवसर पर परम पावन दलाई लामा का संदेश

1 week ago

संदेश

1 month ago

परम पावन दलाई लामा के दीर्घायु के लिए तीन तिब्बती समूहों द्वारा प्रार्थनाएं अर्पित

1 month ago

परम पावन दलाई लामा ने भारत में तिब्बत मुद्दे का समर्थन करने वाले कोर ग्रुप द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थनाओं में भाग लिया

2 months ago

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

2 months ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service