भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

परम पावन दलाई लामा ने बायलाकुप्पे में २५,००० भक्तों को दीर्घायु का आशीर्वाद दिया

February 13, 2025

13 फरवरी 2025 को भारत के कर्नाटक के बायलाकुप्पे में ताशी ल्हुंपो मठ में दीर्घायु अभिषेक में भाग लेने वाले 25,000 लोगों में से कुछ का मंच से एक दृश्य

बायलाकुप्पे (कर्नाटक)। आज १३ फरवरी को परम पावन दलाई लामा को ताशी ल्हुनपो मठ के वार्तालाप प्रांगण में व्हाईट तारा पर आधारित दीर्घायु आशीर्वाद प्रदान करना था। यह व्हाईट तारा असल में ‘अमरता की अमृत धारा’ नामक इच्छा-पूर्ति चक्र है। इस अनुष्ठान की रचना परम पावन के रीजेंट और शिक्षक न्गवांग सुंगराब थुटोप नाम के तकदक रिनपोछे ने की थी।

मंदिर में भिक्षुओं और भिक्षुणियों की भारी भीड़ जमा थी, जबकि इससे भी अधिक भिक्षु-भिक्षुणियाँ और आम जन वार्तालाप प्रांगण में एक विशाल शामियाने के नीचे बैठे थे। आशीर्वाद ग्रहण करने के लिए लगभग २५,००० भक्त एकत्रित हुए थे। इनमें से कई तो कर्नाटक के ही विभिन्न तिब्बती बस्तियों से आए थे। परम पावन गोल्फ कार्ट में सवार होकर मंदिर से नीचे आए और अपने आसन तक पैदल गए। जब वह बैठ गए तो ‘त्रिरत्नों’ की प्रार्थना की गई। इसके बाद चाय, रोटी और खीर वितरित किए गए। इसके साथ ही उन्हें अर्पित करने और आशीर्वाद देने के लिए छंद कहे गए। सभा को संबोधित करते हुए परम पावन ने याद किया कि पाल्डेन ल्हामो ने उन्हें एक सपने में बताया था कि वह ११० साल तक जीवित रह सकते हैं। उन्होंने कुछ समय पहले की एक घटना का भी जिक्र किया, जब वह बोधगया में थाई मंदिर में एक बैठक में भाग ले रहे थे। परम पावन ने कहा कि उन्हें बुद्ध का स्पष्ट दर्शन हुआ और ऐसा लग रहा था कि बुद्ध उनसे प्रसन्न हैं।

बुद्ध धर्म दुनिया भर में फैला है। यह उन जगहों तक भी पहुंच गया है, जहां पहले से ऐतिहासिक रूप से बौद्ध धर्म का कोई संबंध नहीं था। मैं अनुभव करता हूं कि मैंने इसमें कुछ योगदान ही दिया है। मैंने अपने जीवन की शुरुआत में अपने शिक्षकों के पास बैठकर अध्ययन किया है और परिणामस्वरूप मैं अपने जीवन को सार्थक बनाने में सक्षम बन पाया।

‘समय का चक्र घूमा और तिब्बत की स्थिति ने मुझे वहां से पलायन करने और भारत में निर्वासन में आने के लिए विवश कर दिया। तब से दलाई लामा का नाम दुनिया भर में प्रसिद्ध हो गया है। मुझे खुशी है कि मैं एक भिक्षु के लिए अनुशासन रूप में विनय की साधना करता रहा। इसके साथ ही सूत्र और तंत्र दोनों का अध्ययन भी जारी रखा।

‘सुबह उठते ही मैं बोधिचित्त के जागृत मन और शून्यता के दृष्टिकोण पर ध्यान लगाता हूं। यह ध्यान मैं रोज करता हूं। मैंने हमेशा एक आध्यात्मिक व्यक्ति का जीवन जीने की कोशिश की है। मैंने ऐसे अनेक लोगों को दोस्त बनाया है, जो जरूरी नहीं कि बौद्ध धर्म में भी रुचि रखते हों।’

13 फरवरी 2025 को कर्नाटक, भारत के बायलाकुप्पे में ताशी ल्हुंपो मठ में दीर्घायु अभिषेक के दौरान परम पावन दलाई लामा को सुनते हुए श्रोतागण

‘इस तरह मैंने अपने युवा वर्ष तिब्बत में बिताए और फिर निर्वासन में आ गया। यहां मैंने अपना अधिकांश जीवन बिताया है। जैसा कि मैंने पहले ही कहा है, मेरे सपनों के संकेत बताते हैं कि मैं ११० या उसके आसपास जीवित रहूँगा।’ दर्शकों के बीच तालियां बज उठीं।

‘मैं तिब्बती प्रांत अमदो के सिलिंग से हूं, जहां के लोग काफी बुद्धिमान होते हैं। मैंने बुद्ध की शिक्षाओं को अपनाया है, जिससे मेरा जीवन सार्थक हो गया है।

“आज, मैं व्हाईट तारा नामक दीर्घायु आशीर्वाद देने जा रहा हूं। सबसे पहले मुझे कुछ प्रारंभिक अभ्यास करने होंगे। जब मैं ऐसा करूं, तो कृपया मेरे साथ में तारा मंत्र का जाप करें।’
भक्तों की सभा में प्रवचन करते हुए परम पावन ने कहा :

‘हमारा यह मानव जीवन अनमोल है और इसको पाकर हमें इसे सार्थक बनाना चाहिए। इसके लिए हमें बुद्ध की सम्यक उपदेश की आवश्यकता है और हमें नैतिकता, एकाग्रता और ज्ञान जैसे तीन प्रशिक्षणों के लिए तैयार होना चाहिए। अगर हम सम्यक तरीके से प्रशिक्षित होना चाहते हैं तो हमें लंबा जीवन जीना होगा। हम आर्य तारा जैसे देवता की अराधना करके अपने जीवन को लम्बा कर सकते हैं। आर्य तारा देवता ने कदम परंपरा का पालन करने वालों की देखभाल करने की प्रतिज्ञा कर रखी है।

13 फरवरी 2025 को कर्नाटक, भारत के बायलाकुप्पे में ताशी ल्हुंपो मठ

‘बोधिचित्त के संदर्भ में हमें सभी चार तंत्रों की साधना करनी चाहिए। इसलिए सबसे पहले आपको बोधिसत्व व्रत लेना होगा। बोधिचित्त प्रेरणा के बिना तांत्रिक साधना गलत दिशा में जा सकती है। आप जो भी तांत्रिक साधना करते हैं, वह बोधिचित्त पर आधारित होना चाहिए। इसका अर्थ यह है कि यह साधना परोपकार की इच्छा से प्रेरित होनी चाहिए। मैं इसी भावना से साधना करता हूं। मैं जिस क्षण जागता हूं, उसी क्षण से मैं बोधिचित्त उत्पन्न करता हूं। दिन के अंत में भी मैं बोधिचित्त को कभी नहीं भूलता। मैं बोधिचित्त के प्रति सचेत होकर सोता हूं। आप अपने मन में सोचते हैं कि आप जो भी साधना करेंगे, वह सभी प्राणियों के लाभ के लिए करेंगे। इस तरह आप अपना जीवन दूसरों की सेवा करने के लिए समर्पित कर देते हैं।’

परम पावन ने बोधिचित्त की साधना करने और बोधिसत्व व्रत लेने के लिए सभा में छंदों का पाठ किया और सभा से भी करवाया। फिर उन्होंने आशीर्वाद देने की प्रक्रिया शुरू की और इसके चरणों से गुजरते हुए शिष्यों को सलाह दी कि वे खुद को शून्य में विलीन होने की कल्पना करें। उनसे उन्होंने ‘व्हाईट तारा’ के रूप में उत्पन्न होने का अनुभव करने को कहा।

परम पावन ने आगे कहा, ‘जैसा कि मैंने पहले ही उल्लेख किया है, मैं हर सुबह जब उठता हूं तो मैं बोधिचित्त और शून्यता के दृष्टिकोण का ध्यान करता हूं। अपने दैनिक जीवन में मैं अपने मन को इन दो साधनाओं की ओर बढ़ाने का प्रयास करता हूं, जिन्हें विधि और ज्ञान के रूप में भी जाना जाता है। दैनिक आधार पर इन दो साधनाओं से प्रभावित होकर मैंने अपने जीवन के दिनों, हफ्तों, महीनों और वर्षों में अपने मन को बोधिचित्त और शून्यता से परिचित कराया है। यह सिर्फ़ श्लोकों और प्रार्थनाओं का पाठ करने की बात नहीं है, बल्कि इन सिद्धांतों को अपनी साधना का आधार बनाने की बात है। इस तरह हम अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं।’

जब आशीर्वाद कार्यक्रम संपन्न हो गया, तब परम पावन ने शिष्यों को प्रसन्न होने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने उन्हें सलाह दी कि अब से वे इच्छा-पूर्ति चक्र या ‘व्हाईट तारा’ को अपना संरक्षक देवता मानें।

सभा ने परम पावन को धन्यवाद ज्ञापन मंडल पेश किया और इस कार्यक्रम का समापन ‘सत्य वचनों की प्रार्थना’ और समर्पण प्रार्थनाओं के साथ हुआ। इसके बाद परम पावन मुस्कुराते हुए और हाथ हिलाते हुए सभा सदस्यों को आशीर्वाद देते हुए वार्तालाप प्रांगण से मंदिर के बरामदे तक गए और और गोल्फ़-कार्ट में सवार होकर अपने कमरे में लौट गए।

 


विशेष पोस्ट

तिब्बत पर विश्व सांसदों का नौवां सम्मेलन टोक्यो घोषणा-पत्र, टोक्यो कार्य योजना और परम पावन १४वें दलाई लामा के ९०वें जन्मदिन के सम्मान में प्रस्ताव पारित करने के साथ संपन्न

5 Jun at 9:29 am

दीर्घायु प्रार्थना समारोह में शामिल हुए परम पावन दलाई लामा

4 Jun at 10:59 am

तिब्बत पर विश्व सांसदों के नौवें सम्मेलन के लिए दुनिया भर के सांसद टोक्यो पहुंचे

3 Jun at 3:17 pm

परमपावन दलाई लामा ने तिब्बत पर 9वें विश्व सांसद सम्मेलन को संदेश भेजा

3 Jun at 7:22 am

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

13 May at 10:44 am

संबंधित पोस्ट

रिजिजू ने पुनर्जन्म पर दलाई लामा का समर्थन किया, चीन ने कहा कि इसके लिए बीजिंग की मंजूरी जरूरी है

3 hours ago

तिब्बती प्रतिनिधिमंडल ने यूएनएचआरसी के साइड इवेंट को संबोधित किया, जिसे 16 सरकारों ने प्रायोजित किया और 27 देशों ने भाग लिया

3 hours ago

प्रतिनिधि थिनले चुक्की ने “अंतरराष्ट्रीय दमन को समझना और उसका विरोध करना” विषय पर एक पैनल चर्चा को संबोधित किया

1 day ago

लंदन ने आशा और एकजुटता के संदेशों के साथ परम पावन दलाई लामा का 90वां जन्मदिन मनाया

1 day ago

तिब्बती प्रतिनिधिमंडल ने जिनेवा में 59वें यूएनएचआरसी सत्र के दौरान साइडलाइन और बंद कमरे में बैठकों में भाग लिया

1 day ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service