भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

तिब्बत पर केंद्र अपनी नीति स्पष्ट करेः अग्निहोत्री

May 8, 2016

दैनिक जागरण, मई 07, 2016

hqdefaultराज्य ब्यूरो, जम्मूः हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति और भारत-तिब्बत सहयोग मंच के कार्यवाहक प्रधान डॉ. कुलदीप चंद्र अग्निहोत्री ने शुक्रवार कहा कि तिब्बत को लेकर सरकार अपनी नीति स्पष्ट करे। तिब्बत सीमा पर रोड नेटवर्क को मजबूत बनाया जाए। अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा है। इसको लेकर भारतीय पक्ष कमजोर नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार तिब्बत को चीन का स्वायत हिस्सा मानती है, लेकिन चीन के तिब्बत को अपने कब्जे में लेने के बाद भारतीय सीमा सुरक्षित नही रही है। चीन ने जब तक तिब्बत पर हमला नहीं किया था, तब तक भारतीय सीमा सुरक्षित थी। तिब्बत के प्रति देश के लोगों की जानकारी कम हो रही है। इसलिए मंच जागरूकता अभियान चला रहा है, जिसमें तिब्बत को चीन से मुक्त करवाने का संकल्प लिया जाता है। तिब्बत की समस्या अहम मुद्दा है। भारत की सीमा पहले लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, नेपाल व उत्तर-पूर्वी राज्यों के साथ तिब्बत से लगती थी, लेकिन वर्ष 1959 में चीन ने तिब्बत पर कब्जा कर लिया। उसके बाद यह सीमा चीन से लगने लगी और उत्तरी सीमा असुरक्षित हो गई।

उन्होंने कहा कि केंद्र में नई सरकार आने के बाद जमीनी सतह पर नीति में बदलाव हुआ है, लेकिन अभी भारत तिब्बत को चीन का स्वायत्त हिस्सा मानता है। रोड व रेल नेटवर्क मजबूत करने की जरूरत है। चीन ने तो तिब्बत के ल्हासा तक रेलवे व रोड नेटवर्क फैला दिया है, लेकिन वर्ष 1962 में चीन के भारत पर हमले के बाद भी भारत ने उत्तर पूर्वी सीमा तक रोड नेटवर्क नहीं बढ़ाया।

भारत तिब्बत सहयोग मंच की ओर से हर वर्ष तवांग यात्रा आयोजित की जाती है। इस यात्रा को लेकर देश में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। डॉ. अग्निहोत्री ने कहा कि इस यात्रा का कई बार चीन ने विरोध किया है, लेकिन हम यात्रा को ले जाते है। इसमें विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को भेजना चाहिए। भारत को अरुणाचल प्रदेश के मामले में अपना पक्ष कमजोर नहीं करना चाहिए। एक बार तवांग में जब दलाई लामा पहुंचते तो चीनन के विरोध के बाद भारत सरकार ने उन्हें पत्रकार वार्ता नहीं करने दी। इससे लोगों के बीच असमंजस पैदा होता है। इस बार नवंबर में यात्रा जा रही है।

भारत तिब्बत सहयोग मंच पूरे देश में सेमिनार व अन्य कार्यक्रम करवा कर जागरूकता फैलाता है। मंच का गठन 1999 में किया गया था। मंच तवांग यात्रा के प्रति भी जागरूकता फैला रहा है।

बीजिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि दलाई लामा हमारे सम्मानित अतिथि हैं। प्रत्यक्ष रुप से भले ही भारत की नीति में बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन मौजूदा केंद्र सरकार रोड नेटवर्क खड़ा करने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है। डॉ. अग्निहोत्री ने कहा कि मैं केंद्र सरकार को जिम्मेदार नहीं ठहरा रहा हूं, लेकिन दो-तीन वर्षो से जमीनी स्तर पर काम हो रहा है।

Link of news article: http://www.jagran.com/jammu-and-kashmir/jammu-13979452.html


विशेष पोस्ट

बुद्ध पूर्णिमा (वेसाक) के अवसर पर परम पावन दलाई लामा का संदेश

1 May at 9:42 am

संदेश

31 Mar at 9:22 am

परम पावन दलाई लामा के दीर्घायु के लिए तीन तिब्बती समूहों द्वारा प्रार्थनाएं अर्पित

25 Mar at 10:05 am

परम पावन दलाई लामा ने भारत में तिब्बत मुद्दे का समर्थन करने वाले कोर ग्रुप द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थनाओं में भाग लिया

11 Mar at 9:07 am

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

10 Mar at 9:41 am

संबंधित पोस्ट

बुद्ध पूर्णिमा (वेसाक) के अवसर पर परम पावन दलाई लामा का संदेश

1 week ago

संदेश

1 month ago

परम पावन दलाई लामा के दीर्घायु के लिए तीन तिब्बती समूहों द्वारा प्रार्थनाएं अर्पित

1 month ago

परम पावन दलाई लामा ने भारत में तिब्बत मुद्दे का समर्थन करने वाले कोर ग्रुप द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थनाओं में भाग लिया

2 months ago

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

2 months ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service