भाषा
བོད་ཡིག中文English

जलवायु सम्मेलन कॉप-26 को परम पावन दलाई लामा का संदेश

October 31, 2021

dalailama.com

मुझे यह जानकर प्रसन्नता हो रही है कि आज हम जिस जलवायु आपातकाल का सामना कर रहे हैं, उसके बारे में बात करने और उसका समाधान करने के लिए संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन-कॉप26- स्कॉटलैंड के ग्लासगोमें होने जा रहा है।

ग्लोबल वार्मिंग एक जरूरी मुद्दा है। हममें से कोई भी अतीत को बदलने में सक्षम नहीं है। लेकिन हम सभी बेहतर भविष्य में योगदान देने की स्थिति में हैं। वास्तव में, यह सुनिश्चित करने के लिए कि हम सभी शांति और सुरक्षा में रह सकें, यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि वर्तमान में दुनिया के साढ़े सात अरब से अधिक मनुष्यों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। आशा और दृढ़ संकल्प के साथ हमें अपने और अपने सभी पड़ोसियों के जीवन का ख्याल रखना चाहिए।

हमारे पूर्वजों ने पृथ्वी को समृद्ध और प्रचूर ग्रह के रूप में देखा है, जैसा कि यह है भी। लेकिन इससे भी अधिक यह हमारा एकमात्र घर है। हमें न केवल अपने लिए, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए और अनगिनत वैसी प्रजातियों के लिए भी,  जिनके साथ हम इस ग्रह पर रहते हैं, इसकी रक्षा करनी चाहिए।

तिब्बती पठार को अक्सर ‘तीसरा ध्रुव’ कहा जाता है। यह उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों के बाद बर्फ का सबसे बड़ा भंडार है। तिब्बत दुनिया की कुछ प्रमुख बड़ी नदियों का स्रोत है, जिनमें ब्रह्मपुत्र, गंगा, सिंधु, मेकांग, सालवीन, पीली नदी और यांग्त्ज़ी शामिल हैं। ये नदियाँ जीवन का स्रोत हैं क्योंकि वे पूरे एशिया में लगभग दो अरब लोगों के लिए पेयजल, कृषि के लिए सिंचाई और जल विद्युत प्रदान करती हैं। तिब्बत के असंख्य ग्लेशियरों का पिघलना, नदियों को बांधना और मोड़ना तथा व्यापक वनों की कटाई इस बात के उदाहरण हैं कि कैसे एक क्षेत्र में पारिस्थितिक उपेक्षा के दुष्परिणाम लगभग हर जगह दुष्प्रभाव डाल सकते हैं।

आज, हमें भविष्य की समस्याओं को डर से प्रेरित प्रार्थनाओं से नहीं, बल्कि वैज्ञानिक समझ पर आधारित यथार्थवादी कार्रवाई करके सुलझाने की आवश्यकता है। हमारे ग्रह के निवासी अन्योन्याश्रित हैं, जैसे पहले कभी नहीं थे। हम जो कुछ भी करते हैं वह हमारे मानव प्राणियों के साथ-साथ असंख्य जानवरों और पौधों की प्रजातियों को प्रभावित करता है।

हम मनुष्य ही एकमात्र प्राणी हैं जो पृथ्वी को नष्ट करने की शक्ति रखते हैं, लेकिन हम ही हैं जो इसकी रक्षा करने की सबसे बड़ी क्षमता वाली प्रजाति हैं। हमें सभी के लाभ के लिए सम्मिलित होकर वैश्विक स्तर पर जलवायु परिवर्तन के मुद्दों का सामना करना चाहिए। लेकिन हमें व्यक्तिगत स्तर पर भी वह करना चाहिए जो हम कर सकते हैं। यहां तक ​​कि छोटे-छोटे दैनिक कार्य, जैसे कि हम पानी का उपयोग कैसे करते हैं और जिस चीज की हमें जरूरत नहीं है उसका निपटान कैसे करते हैं। इसके भी परिणाम होते हैं। हमें अपने प्राकृतिक पर्यावरण की देखभाल को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए और यह सीखना चाहिए कि विज्ञान हमें क्या सिखाता है।

मैं यह देखकर उत्साहित हूं कि हमारी युवा पीढ़ी जलवायु परिवर्तन पर ठोस कार्रवाई की मांग कर रही है। यह भविष्य के लिए कुछ आशा प्रदान करता है। विज्ञान को सुनने और उसके अनुसार कार्य करने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए ग्रेटा थुनबर्ग जैसे युवा कार्यकर्ताओं के प्रयास महत्वपूर्ण हैं। चूंकि उनका रुख यथार्थवादी है, हमें उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए।

मैं हर इंसान को अपना ही हिस्सा मानने के विचार के तहत नियमित रूप से मानवता की एकता की भावना को बनाए रखने के महत्व पर जोर देता हूं। ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन का खतरा राष्ट्रीय सीमाओं तक सीमित नहीं है, यह हम सभी को प्रभावित करता है।

जैसा कि हम एक साथ इस संकट का सामना करते हैं, यह अनिवार्य है कि हम इसके दुष्परिणामों को सीमित करने के लिए एकजुटता और सहयोग की भावना से कार्य करें। मैं आशा और प्रार्थना करता हूं कि हमारे नेता इस आपात स्थिति से निपटने के लिए सामूहिक कार्रवाई करने की ताकत जुटाएंगे और बदलाव के लिए समय सारिणी निर्धारित करेंगे। हमें एक सुरक्षित, हरित, खुशहाल दुनिया बनाने के लिए कार्य करना होगा।

 


विशेष पोस्ट

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

December 10, 2025

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

December 2, 2025

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

November 25, 2025

परम पावन दलाई लामा ने ऑस्ट्रेलियन-तिब्बतन नेशनल एसोसिएशन, तिब्बती कम्युनिटीज यूरोप और तिब्बती यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

October 8, 2025

संबंधित पोस्ट

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

1 month ago

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

1 month ago

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

1 month ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

2 months ago

परम पावन दलाई लामा ने ऑस्ट्रेलियन-तिब्बतन नेशनल एसोसिएशन, तिब्बती कम्युनिटीज यूरोप और तिब्बती यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

3 months ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service