भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

तिब्बत जरूर स्वतंत्र होगा – लोबसांग सांगे

January 15, 2016

14 जनवरी 2016, आउटलुक

1c7f9db0fbf5417b7cfe10653bec89ba_342_660“शक्तिशाली चीनी ताकत से तिब्बत अपने अहिंसात्मक संघर्ष के जरिए उसी तरह स्वतंत्र होकर रहेगा जैसे भारत, दक्षिण अफ्रीका आदि ब्रिटिश साम्राज्य से स्वतंत्र हो गए।’ यह बात तिब्बत की निर्वासित सरकार के प्रधानमंत्री डॉ. लोबसांग सांगे ने आचार्य कृपलानी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित ‘आचार्य कृपलानी स्मृति व्याख्यान’ में कही। ”

डॉ. सांगे ने गांधी शांति प्रतिष्ठान में ‘तिब्बत का संकट और भारतीय नेतृत्व’ विषय पर कहा, तिब्बत की मुक्ति न केवल तिब्बत के हित में है बल्कि भारत और दुनिया के हित में भी है। उन्होंने कारण गिनाते हुए कहा कि तिब्बत में प्राकृतिक संसाधनों का चीन द्वारा जिस बर्बर तरीके से शोषण-दोहन-खनन हो रहा है, उससे तिब्बतियों का भविष्य तो दुरूह हुआ ही है, भारत के लोगों पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

ब्रह्मपुत्र समेत दुनिया की दस बड़ी नदियों में शुमार नदियां तिब्बत से गुजरती हैं। इन पर बड़े-बड़े बांध बनाकर चीन उनके पानी को रोक रहा है। ब्रह्मपुत्र पर बांध बनने से तो पूर्वोत्तर भारत समेत बांग्लादेश तक में जल संकट आ गया है। उन्होंने कहा कि तिब्बत में अत्यधिक खनन से ग्लोबल वार्मिंग में इजाफा हो रहा है और जलवायु प्रभावित हो रही है। दूसरी ओर चीन में साफ पेयजल का भयंकर अकाल है। चीनी नीति के कारण वहां की 40 प्रतिशत आबादी को साफ पानी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि जलवायु, संस्कृति, भूगोल के स्तर पर तिब्बत भारत के अधिक निकट रहा है बनिस्पत चीन के। प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर तिब्बत में बौद्ध धर्म का प्रचार करने वाले विद्वानों को याद कर उन्होंने भारत को तिब्बत का गुरू बताया। अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रहे डॉ. सांगे ने दुनिया भर के नेताओं से तिब्बत के प्रति मिल रहे समर्थन से लोगों को अवगत कराया और भारत समेत तमाम देशों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उन्होंने भारतीय नेताओं आचार्य जेबी कृपलानी, राममनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण, दीनदयाल उपाध्याय आदि के तिब्बत के प्रति सकारात्मक विचारों और तिब्बत मुक्ति आंदोलन में उनकी भूमिका का भी आभार जताया।

अध्यक्षीय भाषण में पूर्व लोकसभा महासचिव एवं संविधानविद् डॉ. सुभाष कश्यप ने कृपलानी से अपने संबंधों को बताते हुए तिब्बत पर कृपलानी के विचारों को रखा और भारतीय जनता की ओर से आश्वस्त किया कि तिब्बत के हित में जो कुछ भी सामने आएगा, यहां के लोग और सरकार जरूर करेगी।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए आचार्य कृपलानी मेमोरियल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी अभय प्रताप ने कहा कि ‘रिलीफ’ आचार्य कृपलानी का एक बड़ा मिशन था। सन 1934 में बिहार भूकंप के बाद पीड़ितों की सेवा के लिए उन्होंने रिलीफ कमेटी बनाई और बड़े पैमाने पर सेवा की। सन 1948 के बाद पंजाबी शरणार्थियों की सेवा के लिए उनके नेतृत्व में सेंट्रल रिलीफ कमिटी बनी जिसने बाद में तिब्बती शरणार्थियों के लिए बड़े पैमाने पर काम किया।

इस अवसर पर आचार्य कृपलानी की अंग्रेजी पुस्तिका ‘तिब्बत’ का लोकार्पण एवं वितरण भी किया गया। पुस्तिका में सन 1952 से 59 के बीच आचार्य कृपलानी द्वारा संसद में तिब्बत संकट के सवाल पर दिए गए भाषणों के अंश तथा लेख हैं जिसे 1959 में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी ने छापा था।

इस अवसर पर श्रीमती लोबसांग सांगे और उनकी पुत्री भी उपस्थित रहीं। उपस्थित अन्य महत्वपूर्ण लोगों में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. नंदकिशोर त्रिखा, पूर्व सांसद आर.के. खिरमे एवं डॉ. महेशचंद शर्मा, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नवल किशोर शाही, विश्व युवा केंद्र के निदेशक उदयशंकर सिंह, वरिष्ठ गांधीवादी रामचंद्र राही और सतपाल ग्रोवर, पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के राजनीतिक सचिव रहे एच.एन शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय, पर्यावरणविद अनुपम मिश्र, गांधी शांति प्रतिष्ठान के मंत्री अशोक कुमार, गांधी स्मृति दर्शन समिति की पूर्व निदेशक मणिमाला और वर्तमान निदेशक दीपंकर श्रीज्ञान, बसंत भाई, अशोक शरण, राकेश सिंह, राजीव रंजन गिरि एवं सुरेन्द्र कुमार थे।

व्याख्यानमाला के शुरू में भारत-तिब्बत मैत्री संघ के महासचिव एवं समाजशास्त्री प्रो. आनंद कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन आचार्य कृपलानी मेमोरियल ट्रस्ट के सीनियर ट्रस्टी प्यारे मोहन त्रिपाठी ने किया। गांधी शांति प्रतिष्ठान के पूर्व सचिव सुरेन्द्र कुमार का आयोजन में विशेष सहयोग रहा।


विशेष पोस्ट

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

13 May at 10:44 am

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

9 May at 11:40 am

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

9 May at 10:26 am

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

8 May at 9:05 am

परम पावन दलाई लामा ने दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

7 May at 9:10 am

संबंधित पोस्ट

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

2 weeks ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

2 weeks ago

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

2 weeks ago

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

2 weeks ago

परम पावन दलाई लामा ने दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

3 weeks ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service