भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

तिब्बती संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल में मध्‍य प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री से मुलाकात की, तिब्बत के पक्ष में बात की

January 30, 2024

tibet.net

धर्मशाला। निर्वासित तिब्बती संसद के सरकारों को तिब्‍बत के समर्थन के लिए तैयार करने की पहल के हिस्‍से के रूप में सांसद गेशे न्गावा गांगरी और तेनज़िन चोएज़िन के एक प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल में इस पक्षधरता कार्यक्रम के प्रयासों की शुरुआत की।

भोपाल पहुंचने पर तिब्‍बती सांसदों का भारत-तिब्बत मैत्री संघ के सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। २६ जनवरी को भारत-तिब्बत सहयोग मंच (बीटीएसएम) के श्री गिरिराज किशोर, श्री राधे महाराज, श्रीमती अनीता जी और अन्य सदस्यों ने सर्किट हाउस में उनसे मुलाकात की। इस बैठक का उद्देश्य तिब्बती सांसदों का स्वागत करना, उनकी चर्चा में शामिल होना और शहर के भीतर उनके एडवोकेसी कार्यक्रमों की योजना बनाना था।

इसके बाद श्रीमती भोपाल की महापौर मालती राय के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सांसदों ने तिब्बत की वकालत की और क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर प्रकाश डाला। इसके बाद उनकी मुलाकात गुफा मंदिर के (महंत) श्री श्री राम प्रवेश दासजी महाराज से हुई।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्य श्री दिनेश यादव द्वारा सांसदों के सम्मान में दोपहर के भोजन की मेजबानी की गई। मुलाकात के दौरान उन्होंने पंडित भंवर लाल शर्मा को शुभकामनाएं दीं और केंद्रीय तिब्बती प्रशासन की कार्यप्रणाली से परिचित कराया।

मध्‍य प्रदेश सरकार ने आवास और परिवहन की सुविधा प्रदान की।

प्रतिनिधिमंडल २७ जनवरी २०२४ को भोपाल में एनआरआई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में पहुंचा। यहां ५०० से अधिक छात्रों और संकाय सदस्यों को संबोधित करते हुए तिब्बती सांसदों ने चीन-तिब्बत संघर्ष और तिब्बत में वर्तमान खतरनाक स्थिति के जटिल स्थितियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने लगातार समर्थन की अपील करते हुए तिब्बत और तिब्बतियों के प्रति अटूट समर्थन और एकजुटता के लिए भारत और यहां के नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। एनआरआई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष ने संस्थान में १० तिब्बती छात्रों के लिए छात्रवृत्ति और सीटें आरक्षित करने की घोषणा की। इसके बाद उन्होंने भोपाल विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री सुनी पांडे से शि‍ष्‍टाचार मुलाकात की। अपनी बैठक के दौरान सांसदों ने तिब्बत के महत्व पर प्रकाश डाला और क्षेत्र की मौजूदा स्थिति के बारे में चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल ने मध्य प्रदेश की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर से मुलाकात करने की भी इच्‍छा व्‍यक्‍त की। प्रतिनिधिमंडल ने चीन-तिब्बत संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की वकालत की। इसके बाद वार्ड दो की पार्षद/प्रधान श्रीमती कुसुम चतुर्वेदी द्वारा दोपहर के भोजन की व्‍यवस्‍था की गई।

तिब्बती सांसदों ने भोपाल के एक्स-आर्मी एसोसिएशन के लोगों से भी मुलाकात की। इसके अतिरिक्त तिब्बती लोगों के आंदोलन को समर्थन देने के रास्ते तलाशने के लिए भोपाल में बौद्ध समुदाय के प्रतिनिधि भी उनके साथ शामिल हुए। बैठक स्थानीय बौद्ध समुदाय की एकजुटता को बढ़ाते हुए तिब्बती प्रतिनिधिमंडल को बौद्ध विहार आने के निमंत्रण के साथ संपन्न हुई।

प्रतिनिधिमंडल ने २८ जनवरी, २०२४ को मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से शिष्‍टाचार मुलाकात की। बैठक के दौरान तिब्बती सांसदों ने उपमुख्यमंत्री को तिब्बत के अंदर की मौजूदा गंभीर स्थिति के बारे में जानकारी दी और दस्तावेजों के आधार पर भारत के लिए तिब्बत के महत्व पर जोर दिया।

चीन-तिब्बत संघर्ष और तिब्बत में महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाते हुए सांसदों ने २६वें डिजिआना-आईईएस इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट २०२४ की चर्चा में भाग लिया। उन्होंने आठवें अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव में भी भाग लिया, जहां उन्होंने अन्‍य विषयों के अलावा तिब्बती बौद्ध धर्म के महत्व पर बात की। महोत्‍सव में प्रतिनिधिमंडल की बातचीत भारत समेत आठ देशों के बौद्ध समुदाय के सदस्यों के साथ हुई।

इन आयोजनों के बाद प्रतिनिधिमंडल का संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज में गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्होंने परमहंस संत हिरदाराम साहिबजी (१९०६-२००६) के आश्रम का दौरा किया। इसके बाद सांसदों ने भारत-तिब्बत सहयोग मंच (बीटीएसएम) की लगभग १५ महिला सदस्यों के साथ बैठक की। इसके बाद एक सार्वजनिक चर्चा हुई, जिसमें डॉ. बी.आर. आंबेडकर के लगभग ३०० भारतीय बौद्ध अनुयायियों ने भाग लिया। इस सत्र के दौरान उन्होंने तिब्बती बौद्ध धर्म का परिचय दिया और दोनों समुदायों के बीच संबंध मजबूत करने की रणनीतियों पर चर्चा की।


विशेष पोस्ट

परम पावन दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड मिला, जिसमें उन्होंने यूनिवर्सल ज़िम्मेदारी और करुणा को दिखाया

2 Feb at 9:15 am

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

December 10, 2025

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

December 2, 2025

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

November 25, 2025

संबंधित पोस्ट

सिक्योंग ने D.C. में तिब्बती सपोर्ट को मज़बूत करने के लिए ज़रूरी मीटिंग्स, ज़रूरी थिंक टैंक डिस्कशन में हिस्सा लिया, IRF समिट और अटलांटिक काउंसिल फायरसाइड चैट को संबोधित किया।

4 days ago

ऑस्ट्रेलिया के मल्टीकल्चरल फेस्टिवल में तिब्बत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और करुणा का प्रदर्शन

4 days ago

प्रेस वक्तव्य

5 days ago

तिब्बत के लिए ऑस्ट्रेलियाई संसदीय समूह की बैठक तिब्बत कार्य योजनाओं पर चर्चा के लिए हुई

6 days ago

चीफ रिप्रेजेंटेटिव ऑफिसर ताशी धोंडुप ने कई नए नियुक्त लोकल अधिकारियों से मुलाकात की न्योमा

7 days ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service