भाषा
བོད་ཡིག中文English

दलाई लामा ने की धर्मनिरपेक्षता की सराहना

January 6, 2013

Web Dunia, 5 January 2013

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने भारत की धर्मनिरपेक्षता की सराहना करते हुए इस बात पर जोर दिया कि इस देश में जिस तरह से अलग-अलग धर्मों को मानने वाले शांतिपूर्वक निवास करते हैं, वह पूरी दुनिया के लिए एक उदाहरण है।

अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध संघ सम्मेलन का यहां उद्घाटन करते हुए दलाई लामा ने कहा, भारत धर्मनिरपेक्षता का प्रतीक है, जो यह दर्शाता है कि किस प्रकार से अलग-अलग धर्मों को मानने वाले सद्भाव के साथ यहां रह रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का उपदेश लोगों की समझ और सोच पर आधारित है। करुणा और मैत्री के अभाव के कारण समाज में समस्या है। लोगों का लालच बढ़ा है। वास्तविकता को समझें। सभी धर्मों को मिलकर मानव सेवा का संकल्प लेना चाहिए।

दलाई लामा ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता हमारे लिए विशेष उदाहरण है। मनुष्य के जीवन के विकास के लिए मैत्री और करुणा जरूरी है। सभी धार्मिक स्थल ज्ञान और शिक्षा के केंद्र बनें। उन्होंने कहा कि परंपरागत धर्म में बने रहना चाहिए, धर्म परिवर्तन नहीं होना चाहिए। सभी धर्मों का आदर होना चाहिए।

दलाई लामा ने लोगों से अपने-अपने धर्म की अच्छाई को फैलाने की अपील करते हुए कहा कि जो कहें और करें यानी रोजमर्रा की जिंदगी में धर्म दिखाई पड़ना चाहिए। बौद्ध धर्म के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए जा रहे कार्यों और उनके नेतृत्व में इस प्रदेश में जारी विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए तिब्बती धर्मगुरु ने कहा कि नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में बिहार तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहा है।

तिब्बती धर्मगुरु का इशारा नए नालंदा इंटरनेशनल विश्वविद्यालय और पटना के पुराने जेल के स्थान पर बुद्ध स्मृति पार्क की स्थापना की ओर था। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध संघ समागम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि भगवान बुद्ध के उपदेश कल भी प्रासंगिक थे, जो कि आज भी हैं और आगे भी रहेंगे। 

नीतीश ने कहा कि दुनिया को चाहिए शांति। उनका (भगवान बुद्ध) उपदेश शांति के लिए था तथा अतिवाद से बचने के लिए उन्होंने मध्यम मार्ग का रास्ता दिखाया था। उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म का संबंध विज्ञान से भी है और भगवान बुद्ध के उपदेशों का जितना प्रचार करेंगे, उतना ही मानव जाति को फायदा पहुंचेगा। 

नीतीश ने कहा कि दुनिया में जितने भी विचार विद्यमान हैं, उन सबके बीच बातचीत होनी चाहिए। विचारों का आदान-प्रदान कर वैज्ञानिक दृष्टिकोण को अपनाना चाहिए। करुणा, प्रेम और सद्भाव का वातावरण हर जगह बनाए रखें।

उन्होंने कहा कि बिहार का नाम ही बहार से पड़ा है, यहां हर जगह बहार ही बहार है। बिहार समय के कारण पीछे रह गया था, पर इस प्रदेश के लोगों ने मेहनत की, जिससे हम आगे बढ़ रहे हैं। 

तीन दिवसीय इस अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध संघ समागम में 17 देशों के, जिसमें अमेरिका, इंगलैंड, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, म्‍यांमार, नेपाल और बांग्‍लादेश सहित दो सौ से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। समागम को उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, कला संस्कृति मंत्री सुखदा पांडेय सहित कई अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।


विशेष पोस्ट

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

December 10, 2025

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

December 2, 2025

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

November 25, 2025

परम पावन दलाई लामा ने ऑस्ट्रेलियन-तिब्बतन नेशनल एसोसिएशन, तिब्बती कम्युनिटीज यूरोप और तिब्बती यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

October 8, 2025

संबंधित पोस्ट

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

1 month ago

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

1 month ago

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

1 month ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

2 months ago

परम पावन दलाई लामा ने ऑस्ट्रेलियन-तिब्बतन नेशनल एसोसिएशन, तिब्बती कम्युनिटीज यूरोप और तिब्बती यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

3 months ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service