भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

परमपावन दलाई लामा का कार्यालय

October 10, 2010

परमपावन दलाई लामा का कार्यालय

परमपावन दलाई लामा के कार्यालय; O.h.h.d.l. को तिब्बती भाषा में क्यूगेर यिगत्सांग के नाम से जाना जाता है। यह परमपावन दलाई लामा का निजी कार्यालय है। यह परमपावन दलाई लामा को सचिवालयीय सहायता तो प्रदान करता ही है, व्यापक रूप से यह परमपावन और उनकी ओर से किए जाने वाले सभी मामलों के लिए जिम्मेदार है।
परमपावन दलाई लामा के कार्यालय की प्रमुख जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं:
१. परमपावन दलाई लामा के दिनचर्या का प्रबंध जिसमें लोगों से उनकी मुलाकात और भारत व दुनिया के विभिन्न हिस्सों में उनकी यात्रा का प्रबंध शामिल है।
२. परमपावन दलाई लामा की तरफ से सभी राजनयिक, सरकारी और व्यक्तिगत पत्राचार की व्यवस्था संभालना।
३. परमपावन दलाई लामा और निर्वासित तिब्बती सरकार के अधिकारियो के बीच सम्पर्क सूत्रा के रूप में कार्य करना।
जब परमपावन दलाई लामा र्धमशाला में रहते हैं तो वह उनकी दिनचर्या में दैनिक धर्मिक कृत्यों के अलावा निर्वासित तिब्बती सरकार के उन मामलों को भी देखते हैं जिनमें उनके ध्यानाकर्षण की जरूरत होती है। इसमें कशग; मंत्रिमंडल के सदस्यों और वरिष्ठ तिब्बती अधिकारियो के साथ बैठक भी शामिल है। इसके अलावा परमपावन अधिक से अधिका लोगों से मिलने के लिए भी समय निकालते हैं। हालांकि शुरआती दौर में परमपावन की दिनचर्या काफी लचीली और आरामदायक थी लेकिन अस्सी के दशक के मध्य से दुनियाभर में यात्रा कार्यमों में बढ़ोतरी के बाद उनपर कार्यों का बोझ काफी बढ़ गया। परमपावन के साथ लोगों की मुलाकातों को आमतौर पर तीन हिस्सों में बांटा जाता हैः अद्ध आम लोगों को दर्शन, बद्ध निजी मुलाकात, सद्ध मीडिया को साक्षात्कार

आम लोगों को दर्शन
जब परमपावन र्धमशाला में रहते हैं तो उनका कार्यालय नियमित रूप से लोगों को परमपावन के दर्शन का अवसर प्रदान करता है। परिस्थिति के हिसाब से इन मुलाकातों की तिथि और समय का निर्धरण किया जाता है और आमतौर पर यह बहुत जल्दी वास्तविक दर्शन के दो या तीन दिन पहले ही तय होता है। जनता दर्शन के दौरान लोगों को पंक्तिबं होकर परमपावन से मिलने का मौका मिलता है। इस दर्शन के दौरान कोई भी व्यक्ति बैग, कैमरा या किताब आदि कोई भी वस्तु अपने साथ नहीं ले जा सकता। मैक्लॉडगंज; होटल टिबेट के पास स्थित तिब्बती शाखा सुरक्षा कार्यालय ;फोन नंबर-०१८९२-२२१५६०  इस दर्शन की व्यवस्था करता है। जो लोग परमपावन के दर्शन करना चाहते हैं उनको इस कार्यालय में जाकर व्यक्तिगत रूप से पंजीकरण करवाना पड़ता है। विदेशी पर्यटकों को पंजीकरण के समय अपना पासपोर्ट दिखाना पड़ता है। पंजीकरण के बाद लोगों को अपना पंजीकरण फॉर्म दर्शन के समय पहचान के लिए दिखाना पड़ता है।

निजी दर्शनः
परमपावन के निजी दर्शन के अनुरोध को सावधनी के साथ जांचा और परखा जाता है। आवेदकों को अपने बारे में विस्तृत जानकारी तो देनी ही पड़ती है साथ ही वह विशिष्ट कारण भी बताना होता है कि वह परमपावन के दर्शन क्यों करना चाहते हैं। निजी दर्शन की व्यवस्था प्रायः सप्ताह के तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को होती है।

आमतौर पर निजी मुलाकात के लिए अनुरोध काफी पहले भेजना पड़ता है। तत्काल मुलाकात करवाने का अनुरोध कार्यालय स्वीकार करने में असमर्थ होता है।

मीडिया साक्षात्कार
परमपावन समय-समय पर मीडिया के लोगों से भी मुलाकात करते हैं। हालांकि दलाई लामा से निजी मुलाकात के लिए मीडिया की तरफ से बहुत अनुरोध आता है लेकिन कार्यालय की कोशिश रहती है कि एक दर्शन दिवस में एक साक्षात्कार हो जाए। इसलिए यदि मीडिया के लोग परमपावन से मुलाकात करना चाहते हैं तो वह मुलाकात की संभावित तिथि से काफी पहले अपना अनुरोध जमा कर दें। एक विशेष समीक्षा समिति उसकी समीक्षा करेगी और यदि आवेदन स्वीकृत होता है तो मुलाकात के लिए समय निर्धरित हो जाएगा।

परमपावन द्वारा उपदेश
परमपावन दलाई लामा बौ के बारे में कई तरह के उपदेश वर्ष भर देते रहते हैं। परमपावन का नवीनतम उपदेश कब होगा इसके बारे में आप www.tibet.com या www.tibet.net  नामक वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

निमंत्रण
परमपावन चाहते हैं कि जहां तक संभव हो दुनियाभर के विभिन्न अवसरों में शामिल होने का आमंत्राण स्वीकार कर सकें। इनमें विभिन्न प्रकार के धर्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक समारोहों में शामिल होने का निमंत्रण होता है। भारत से बाहर के जो लोग या संस्थाएं परमपावन को किसी कार्यक्रम में आमंत्रित करना चाहते हैं उनके लिए हम यही सलाह देंगे कि वे अपने क्षेत्रा में स्थित परमपावन दलाई लामा के प्रतिनिधि कार्यलय ;तिब्बत कार्यालय के रूप में भी जाना जाता है के माध्यम से अपना निमंत्राण भेजें। प्रतिनिधि कार्यालय उस क्षेत्र में परमपावन के दौरे की व्यवस्था करने के लिए जिम्मेदार होता है इसलिए वह इस संभावना के बारे में आपको बेहतर जानकारी दे सकता है कि आपका निमंत्रण परमपावन द्वारा स्वीकार हो सकता है या नहीं। किसी का निमंत्रण स्वीकार होने के बाद परमपावन दलाई लामा का कार्यालय उस क्षेत्र में स्थित प्रतिनिधि कार्यालय से समन्वय बनाकर यह तय करता है कि परमपावन की यात्रा के दौरान उनका कार्यक्रम किस प्रकार का होगा। अपना निमंत्रण आप निम्न पते पर भेज सकते हैं:

सचिव
परमपावन दलाई लामा का कार्यालय
थेकछेन छोलिंग
पोस्ट ऑफस- मैक्लोडगंज
र्धमशाला, हिमाचल प्रदेश
भारत-१७६२१९
दूरसंचारः ९१-१८९२-२२१३४३, २२१८७९
फैक्सः ९१-१८९२-२२१८१३
ईमेल-


विशेष पोस्ट

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

13 May at 10:44 am

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

9 May at 11:40 am

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

9 May at 10:26 am

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

8 May at 9:05 am

परम पावन दलाई लामा ने दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

7 May at 9:10 am

संबंधित पोस्ट

तिब्बती न्‍गाबा कीर्ति मठ के भिक्षु को ढाई साल की जेल की सजा

2 years ago

भिक्षु जिग्मे ग्यात्सो को बिना किसी मुकदमे के एक साल से अधिक समय तक हिरासत में रखा गया

3 years ago

छह तिब्बती लेखकों-कार्यकर्ताओं को चीन ने ‘राष्‍ट्रीय सुरक्षा’ को खतरा होने के आरोप में सजा सुनाई

3 years ago

ल्हासा में तिब्बतियों को चीन की २०वां पार्टी अधिवेशन देखने के लिए मजबूर किया गया

3 years ago

चीन की सख्त कोविड पाबंदियों के खिलाफ तिब्बत की राजधानी में विरोध-प्रदर्शन शुरू

3 years ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service