भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

“हमें कोरोना को हराने के लिए करुणा की जरूरत है”: राष्ट्रपति डॉ. सांगेय ने वैश्विक संकट के बीच आध्यात्मिकता अपनाने पर जोर दिया

May 11, 2020

सिक्यांग लोबसांग सांगय और प्रसिद्ध कोलुमिनिस्ट एवं योगी ईरा त्रिवेदी के साथ।

तिब्बत.नेट

धर्मशाला। शुक्रवार की सुबह एक प्रसिद्ध स्तंभकार और योग शिक्षक इरा त्रिवेदी के साथ एक विशेष साक्षात्कार में केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के राष्ट्रपति डॉ. लोबसांग सांगेय ने वैश्विक संकट के दौरान विश्वास और आध्यात्मिकता को अपनाने की बात की।

राष्ट्रपति डॉ. सांगेय ने कहा कि आध्यात्मिकता मानवता को एकजुट कर वैश्विक महामारी बन चुकी कोरोना वायरस का मुकाबला करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि केवल एकजुटता के माध्यम से ही वैश्विक संकट को हराया जा सकता है।

उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि उनके प्रशासन के साथ ही दुनिया भर में फैले तिब्बती समुदाय के लोग मानवता को सहयोग करने के मोर्चे पर सराहनीय काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “पूरी दुनिया में तिब्बती लोग विशेष रूप से पूरे भारत और नेपाल में मठवासी समुदाय सक्रिय रूप से दिहाड़ी श्रमिकों और गरीबी में जी रहे लोगों की सक्रिय रूप से मदद कर रहे हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि निर्वासन में रह रहे तिब्बती समुदाय के लोग भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सबसे अधिक योगदान करते हैं, क्योंकि किसी भी देश ने भारत से अधिक तिब्बतियों और तिब्बती मुद्दे के लिए नहीं किया होगा। आभार और एकजुटता व्यक्त करने के तौर पर तिब्बती समुदाय के लोग संकट से लड़ने में भारत की मदद करने के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता के अनुरूप योगदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यह पूछे जाने पर कि परम पावन महामारी को किस रूप में देखते हैं और लोगों के लिए उनका आध्यात्मिक मार्गदर्शन क्या है, राष्ट्रपति डॉ. लोबसांग सांगेय ने तुरंत उत्तर दिया- “करुणा”। उन्होंने कहा कि परम पावन मानवीय करुणा में उत्कट विश्वास करनेवाले और उसके प्रबल पक्षधर हैं। वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जो प्राचीन नालंदा परंपरा और मूल्यों से प्रेरित हैं। परम पावन हमेशा इस बात पर जोर देते हैं कि बुनियादी मानव प्रकृति करुणा है और मनुष्य स्वाभाविक रूप से दयालु, प्रेमी और करुणामय है। ठीक इसी तरह परम पावन ने प्रार्थनाओं के बनिस्पत करुणा पर आधारित क्रिया पर बल दिया है।

राष्ट्रपति सांगेय ने परम पावन द्वारा टाइम्स पत्रिका के लिए वैश्विक महामारी पर लिखे हालिया लेख का उल्लेख करते हुए टिप्पणी की कि कोरोना वायरस कार्रवाई की मांग करता है। कार्रवाई है- गरीबों की मदद करना, पड़ोसी की मदद करना और अग्रिम मोर्चे पर जाकर सक्रिय होना।

उन्होंने इस बात पर गौर किया कि कोरोना को हराने के लिए करुणा बहुत जरूरी है।

उन्होंने आगे कहा कि “हमारे और उनके जैसी संकीर्ण अवधारणाओं के द्वारा बनाए गए क्षुद्र मतभेदों को पालने के बजाय अधिक महत्वपूर्ण है कि हम मानव समुदाय के रूप में एक साथ आएं और महसूस करें कि हम सभी एक-दूसरे पर निर्भर हैं। क्योंकि कोरोना वायरस मानव की सामाजिकता, नस्लीयता और आर्थिक बाड़ों को नहीं मानता है।” उन्होंने कहा कि यह सब कुछ ऐसे उपदेश हैं जिसे हर कोई सामाजिक और भावनात्मक दृष्टिकोण के अलावा आध्यात्मिक दृष्टिकोण अपनाकर सीख सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान स्थिति का सदुपयोग पर्यावरण के संरक्षण, स्वास्थ्य प्रणाली में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में किया जाना चाहिए।

अंत में उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने के लिए परम पावन वैश्विक अनुयायियों के लिए 16 और 17 मई को दो दिवसीय ऑनलाइन प्रवचन देंगे।


विशेष पोस्ट

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

13 May at 10:44 am

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

9 May at 11:40 am

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

9 May at 10:26 am

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

8 May at 9:05 am

परम पावन दलाई लामा ने दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

7 May at 9:10 am

संबंधित पोस्ट

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

2 weeks ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

2 weeks ago

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

2 weeks ago

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

2 weeks ago

परम पावन दलाई लामा ने दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

2 weeks ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service